तिरुपति प्रसादम विवाद: हिंदू परंपराओं पर हो रहे घोर हमलों के बीच हिंदू समुदाय की गहरी उदासीनता

भारत की 80% आबादी होने के बावजूद, हिंदू अपनी धार्मिक भावनाओं पर हमला होने पर निष्क्रिय और चुप रहते हैं, जिससे तिरुपति जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।
  • तिरुपति लड्डू विवाद हिंदू विरोधी भावना के व्यापक पैटर्न का हिस्सा है, जिसमें वैश्विक ताकतों और आंतरिक उदासीनता के गठबंधन द्वारा अक्सर हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है।
  •  इसके गहरे धार्मिक निहितार्थों के बावजूद, इस मुद्दे को “खाद्य सुरक्षा” और भ्रष्टाचार की समस्या तक सीमित किया जा रहा है, जिससे इसकी हिंदू विरोधी साज़िश होने की संभावना को छुपाया जा रहा है।
  •  यह विवाद इस बात को रेखांकित करता है कि सरकार द्वारा संचालित मंदिर प्रबंधन हिंदू परंपराओं और विश्वासों को कमजोर करना जारी रखेगा।
  •  भले ही भारत की आबादी में हिंदू 80% हैं, लेकिन जब उनकी धार्मिक भावनाओं पर हमला किया जाता है, तो व्यापक उदासीनता और सक्रिय प्रतिक्रिया की कमी होती है।
  •  हिमाचल प्रदेश के विरोध प्रदर्शन दिखाते हैं कि जब हिंदू एकजुट होते हैं, तो उनकी एकजुटता प्रशासन को कार्रवाई करने हेतु मजबूर कर सकती है।

जॉर्ज ऑरवेल की प्रसिद्ध पंक्तियाँ, “सभी जानवर समान हैं, लेकिन कुछ जानवर दूसरों की तुलना में अधिक समान हैं,” आधुनिक भारत में हिंदुओं की दुर्दशा के चित्रण हेतु सटीक बैठती हैं। हालाँकि एनिमल फ़ार्म बोल्शेविक क्रांति पर एक व्यंग्य था, लेकिन इसमें उजागर किया गये मुद्दों का सांकेतिक महत्व आज भी उतना ही प्रासंगिक है। एनिमल फार्म का तीखा व्यंग्य आज के परिपेक्ष्य पर भी बिलकुल सटीक बैठता है जब वैश्विक डीप स्टेट मशीनरी – कम्युनिस्ट, ईसाई मिशनरियों और कट्टरपंथी इस्लामवादी ताकतों का एक अपवित्र गठबंधन – हिंदुओं को तेज़ी से निशाना बना रहा है। जिस तरह “छोटे जानवरों” को “बड़े  जानवरों” या “ऊँची श्रेणी के जानवरों” के अत्याचार का सामना करना पड़ा, उसी तरह हिंदू तंत्र को इन शक्तिशाली ताकतों से व्यवस्थित भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

तिरुपति लड्डू प्रसाद पर कथित तौर पर सुअर की चर्बी, गोमांस की चर्बी और मछली का तेल शामिल होने को लेकर हाल ही में जो विवाद छिड़ा है, वह भारत में “धर्मनिरपेक्षता” के पूर्वाग्रह को दर्शाता है। भारत में, सभी समुदायों की धार्मिक मान्यताओं की रक्षा की जाती है – हिंदुओं को छोड़कर। भारत की 80% आबादी होने के बावजूद, हिंदुओं को तब भी चुप रहने के लिए तैयार किया जाता  है, जब उनकी धार्मिक भावनाओं पर खुलेआम हमला होता है। इस मानसिकता ने एक ऐसा कुचक्र बनाया है जहाँ तथाकथित अल्पसंख्यक बिना किसी परिणाम के डर के हिंदू मान्यताओं और परंपराओं का खुलेआम तिरस्कार करते हैं और उपहास उड़ाते हैं। यह मुद्दा तब सामने आया जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पिछली सरकार पर लड्डू में शुद्ध घी की जगह पशु वसा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके बाद गुजरात स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने घी के नमूने की जांच की और अपनी रिपोर्ट में “गोमांस की चर्बी, सूअर की चर्बी और मछली के तेल” की मौजूदगी की पुष्टि की।[1]

निष्कर्षों की गंभीरता के बावजूद, अपने धर्म के अपमान को लेकर, हिंदू समुदाय की जैसी प्रतिक्रिया इस मुद्दे को लेकर रहनी चाहिए थी, वैसी नहीं रही। जबकि सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह आक्रोश उमड़ता दिख रहा है और टीवी पर इस घटना को लेकर आक्रामक बहसबाजी चल रही है, साथ ही प्रमुख हिंदू संतों और गुरुओं ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इस घटना की निंदा की है, व्यापक हिंदू समुदाय की ओर से कोई महत्वपूर्ण सार्वजनिक विरोध नहीं हुआ है। पूरे मामले को अब केवल “खाद्य सुरक्षा” समस्या के रूप में पेश किया जा रहा है, इस संभावना को अनदेखा करते हुए कि यह हिंदू भावनाओं का अपमान करने और हिंदू धर्म का मज़ाक उड़ाने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास हो सकता है।

मुद्दा केवल दोषियों को दंडित करने तक सीमित नहीं है – यह एक बड़े मुद्दे को उजागर करता है: सरकार द्वारा हिंदू मंदिरों का कुप्रबंधन। जब हिंदू मंदिरों को सरकार द्वारा प्रबंधित जाता है और मंदिर बोर्ड में गैर-हिंदू होते हैं, तो इस तरह की घटनाएं अपरिहार्य हैं।

इस लेख में, हम इन तीन मुद्दों के दृष्टिकोण से तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद की जांच करेंगे:

  1. हिंदुओं की उदासीनता बनाम उनकी धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं पर हमला।
  2. हिंदू धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों को धर्मनिरपेक्ष रूप से प्रस्तुत करना।
  3. हिन्दू मंदिरों पर सरकार का नियंत्रण।
उदासीन हिंदू की गाथा

 तिरूपति लड्डू घटना को लेकर चल रही सोशल मीडिया और टीवी कवरेज को देखकर, किसी को भी यह ग़लतफ़हमी हो सकती है कि हिंदू आखिरकार अपने अधिकारों की रक्षा हेतु जागरूक हो गए हैं और अपनी कूप मंडूकता से बाहर निकल चुके हैं। जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, श्रीमंत यमुना पुरी, महंत स्वामी हरिचैतन्य, श्री श्री रविशंकर और सद्गुरु जैसे कई प्रमुख हिंदू साधु संतो और धर्मगुरुओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है और तिरुपति लड्डू प्रसादम में मिलावट की निष्पक्ष जांच की मांग की है।[2] शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी मंदिर प्रबंधन पर हिंदू नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया है।[3]

हालांकि, मनोरंजन, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में प्रभावशाली हिंदुओं की ओर से बहुत कम प्रतिक्रिया आई है। एक भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने तिरुपति प्रसादम में मिलावट की निंदा नहीं की है। इसके उलट, तमिल अभिनेता कार्थी ने 23 सितंबर को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान इस मुद्दे का मज़ाक़  बनाया, जहां उन्होंने इस पूरे विवाद पर तमिल में तंज कसा, जिसका मोटे तौर पर यह अर्थ निकाला जा सकता है कि यह एक ऐसा विषय है जिससे बचना चाहिए। उनकी टिप्पणी के बाद आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी उनकी आलोचना की, जिसके बाद अभिनेता को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी पड़ी।[4]

दूसरी ओर, हिंदू नामों वाले कई वामपंथी बुद्धिजीवियों ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी है, हिंदुओं को अति प्रतिक्रिया न करने की नसीहत दी है और इसे सिर्फ़ “खाद्य सुरक्षा” की चिंता के रूप में पेश किया है। लेखक चेतन भगत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करके इस हिंदू विरोधी ज़हरीले विमर्श को और आगे बढ़ाया। भगत ने लोगों से तिरुपति प्रसादम पर “अति प्रतिक्रिया” करने के बजाय वायु प्रदूषण, स्वास्थ्य सेवा और नागरिक मुद्दों जैसी वास्तविक राष्ट्रीय समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि “सफेद चीनी को जानवरों की जली हुई हड्डियों का उपयोग करके सफेद बनाया जाता है” और यह अधिकांश मिठाइयों में पाई जाती है।[5]

आश्चर्य की बात है कि अगर यह मुद्दा अन्य धर्मों से जुड़ा होता, जैसे कि हलाल न किए गए मांस को हलाल के रूप में बेचा जाना, तो क्या चेतन भगत और उनके जैसे अन्य लोग ऐसी ही टिप्पणी करने की हिम्मत करते? शायद नहीं। यह हिंदुओं की अपनी धार्मिक भावनाओं के प्रति उदासीनता ही है जो तथाकथित हिंदू हस्तियों द्वारा की गई इस तरह की गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों को बढ़ावा देती है।

तिरुपति प्रसादम में मिलावट के मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए, अपेक्षा तो यह थी कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रभावशाली भारतीय निंदा की झड़ी लगा देंगे, कि कमसकम भारत की प्रमुख हिंदू हस्तियाँ सोशल मीडिया पर अपना विरोध दर्ज करेंगी ऐसी पोस्ट्स के माध्यम से जिनमे हिंदू भावनाओं का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया हो। परंतु वास्तविकता ठीक इसके उलट रही। कुछ राजनेताओं और धार्मिक नेताओं की प्रतिक्रिया को छोड़कर, इस मुद्दे पर घोर चुप्पी ही देखी जा रही है। जबकि आम हिंदुओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराज़गी दिखाई है, यह आश्चर्यजनक है कि एक हिंदू बहुल राष्ट्र में, हिंदू धर्म के इस खुलेआम तिरस्कार की आलोचना करने में प्रमुख आवाज़ें अनुपस्थित हैं।

केवल हिंदू संगठनों की तरफ़ से ही विरोध दिखाई दिया है। हाल ही में, विभिन्न संतों ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें प्रसादम लड्डू बनाने के लिए कथित तौर पर पशु वसा युक्त घी का उपयोग करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उनके प्रयास एक बड़े मुद्दे को उजागर करते हैं – प्रभावशाली हिंदुओं की उदासीनता – और हिंदू धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए व्यापक समर्थन की तत्काल आवश्यकता।

प्रदर्शनकारी संतों ने इस मुद्दे पर बड़े हिंदू समुदाय की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भले ही पूरा हिंदू समुदाय इस घटना से आहत हुआ है, लेकिन यह दुखद है कि हिंदुओं के एक बड़े वर्ग ने अभी तक अपनी आवाज नहीं उठाई है।[6]

जब हिंदू मुद्दों की बात आती है, तो सोशल मीडिया पर आक्रोश शायद ही कभी ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई में परिवर्तित होता है। सीएए और किसानों के विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने वाले “वोक हिंदू” कहां हैं? विडंबना यह है कि इन विरोध प्रदर्शनों को शहरी हिंदू युवाओं ने आगे बढ़ाया था, फिर भी वही समूह अब उदासीन लगता है – या शायद हिंदू मुद्दों को समर्थन देने के लिए पर्याप्त “कूल” नहीं मानता। यह उदासीनता क्यों?

इसका उत्तर सरल नहीं है। यह कई कारकों का मिश्रण है जिसने भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक स्थानों पर वोक विचारधारा को हावी होने दिया है, इस हिंदू विरोधी विचारधारा ने शहरी युवाओं के दिमाग़ में घुसपैठ कर उन्हें उनकी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से दूर कर दिया है। इस प्रक्रिया ने एक ऐसी पीढ़ी तैयार की है जो अपनी विरासत की रक्षा के बजाय आधुनिक समय में ट्रेंडिंग या प्रचलन में रहने वाले कारणों को प्राथमिकता देना ज़्यादा पसंद करती है, जिससे हिंदू मुद्दे उपेक्षित होकर रह जाते हैं।[7]

यह मुख्य रूप से हिंदू शहरी युवा हैं जो दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में विरोध प्रदर्शन करते हैं, जिससे वैश्विक ध्यान आकर्षित होता है। फिर भी, भारत में अभी भी एक मजबूत सांस्कृतिक आख्यान का अभाव है जो अपने नागरिकों को उनकी हिंदू जड़ों से जोड़ सके। इससे यह पता चलता है कि तिरुपति प्रसादम मामले जैसे गंभीर मुद्दे हिंदुओं के बीच व्यापक आक्रोश पैदा करने में विफल क्यों होते हैं।

कारण? आज के अंग्रेजी-शिक्षित हिंदू युवाओं को अपने सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को रूढ़िवादी और दक़ियानूसी समझने के लिए तैयार किया गया है, बजाय इसके कि वह अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाव, संरक्षण और रख रखाव के लायक समझे। अगर ईसाई या मुस्लिम संदर्भ में ऐसी ही कोई घटना घटित होती, तो भारत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होते और वैश्विक मीडिया इन्हें खूब उजागर करता। विडंबना यह है कि इनमें से कई “वोक” हिंदू एकजुटता दिखाने के लिए उन “सेक्युलर” आंदोलनों में शामिल हो जाते, जबकि वे तिरुपति मुद्दे पर आँखें मूँद लेते हैं।

यह उदासीनता केवल हिंदू युवाओं तक ही सीमित नहीं है; यह समाज के सभी वर्गों में फैल गई है। हिंदुओं ने हिंदूद्वेष (हिंदू परंपराओं के प्रति घृणा या विरक्ति) को इतनी गहराई से आत्मसात कर लिया है कि वे अक्सर दूसरों को अपने विश्वास का उपहास करने और उसे कमतर आंकने के लिए आमंत्रित करते हैं। अपनी मान्यताओं का बचाव करने के बजाय, वे बस एक तरफ हट जाते हैं, यह मानते हुए कि उनकी अपनी धार्मिक भावनाएँ कुछ मायने ही नहीं रखतीं।

धर्मनिरपेक्ष ढाँचा

 तिरुपति प्रसाद में मिलावट के मुद्दे को तेजी से विशुद्ध धर्मनिरपेक्षता के  ढाँचे में ढाला जा रहा है, मीडिया और राजनेता इसे सिर्फ “खाद्य सुरक्षा” समस्या के रूप में कम करके आंक रहे हैं। इसे मंदिर के धन के कुप्रबंधन और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल के दौरान घटिया घी की खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले के रूप में भी चित्रित किया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स इस बात पर ध्यान केंद्रित करती हैं कि पिछले प्रशासन ने तिरुपति प्रसादम के लिए घटिया घी खरीदा था।[8]

परंतु हैरानी की बात तो यह है कि अभी तक  इस घटना का विश्लेषण एक संभावित हिंदू विरोधी साज़िश के रूप में नहीं किया गया है। ऐसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर के प्रसादम में सुअर की चर्बी, गोमांस की चर्बी और मछली के तेल के कथित इस्तेमाल को भ्रष्टाचार के एक साधारण मुद्दे के रूप में खारिज नहीं किया जा सकता है। ऐसे देश में जहां कुछ राजनेता खुलेआम “सनातन धर्म के विनाश” का आह्वान करते हैं, इसकी तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से करते हैं, हिंदुओं के खिलाफ लक्षित साजिश का विचार कोई दूर की कौड़ी नहीं है।

कई हिंदू धार्मिक नेताओं ने इसे सनातन धर्म पर हमला करार दिया है। कुछ लोगों ने तो इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए मृत्युदंड की मांग तक कर दी है और सरकार से सख्त कानून पारित करने का आग्रह किया है, ताकि भविष्य में हिंदू परंपराओं और भावनाओं को इस तरह से अपमानित करने के किसी भी प्रयास को रोका जा सके।[9]

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस गंभीर मुद्दे को महज एक “षड्यंत्र” तक सीमित करना अनुचित है। उन्होंने इसकी तुलना मंगल पांडे की चर्बी वाले कारतूस की घटना से की और इस बात पर ज़ोर दिया कि जिस तरह कारतूसों ने उस समय भारतीय सैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी, उसी तरह आज हिंदुओं को भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की मांग करनी चाहिए, क्योंकि उनकी भावनाओं पर हमला हो रहा है। उन्होंने इसे हिंदू समुदाय के खिलाफ एक संगठित अपराध बताया।[10]

वैश्विक कम्युनिस्ट-इस्लामवादी नेटवर्क द्वारा संचालित चरमपंथी बॉट एकाउंट्स  द्वारा सोशल मीडिया पर अक्सर हिंदुओं का मज़ाक उड़ाया जाता है और उन्हें गाली दी जाती है। यहाँ तक कि X जैसे मुख्यधारा के प्लेटफ़ॉर्म भी हिंदुओं को “पाजी” (नस्लीय गाली) और “गाय का मूत्र पीने वाले” के रूप में लेबल करने वाले आपत्तिजनक मीम्स से भरे पड़े हैं।

रटगर्स यूनिवर्सिटी में नेटवर्क कॉन्टैगियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (NCRI) की जुलाई 2022 की रिपोर्ट में पाया गया कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हिंदुओं को निशाना बनाती अभद्र भाषा में तेज़ी से वृद्धि हुई है। “हिंदू विरोधी दुष्प्रचार: सोशल मीडिया पर हिंदूफोबिया का एक केस स्टडी” शीर्षक वाली रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि कैसे टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर चरमपंथी इस्लामवादी नेटवर्क के भीतर हिंदुओं के बारे में श्वेत वर्चस्ववादी और नरसंहारी मीम्स व्यापक रूप से साझा किए जाते हैं।[11]

मुद्दा यह है कि तिरुपति प्रसादम मिलावट विवाद को भारत और वैश्विक स्तर पर हिंदूफोबिया की बढ़ती लहर के व्यापक संदर्भ में देखा जाना चाहिए। यह सिर्फ़ एक अलग घटना नहीं है – यह हिंदू मान्यताओं और प्रतीकों को लेकर बढ़ती दुर्भावना और लक्षित हमलों के एक बड़े, परेशान करने वाले पैटर्न का हिस्सा है।

हिंदू मंदिरों पर बर्बरता और हमलों के बढ़ते मामले, हिंदुओं को निशाना बनाकर नरसंहार करने वाले मीम्स का प्रसार, भारतीय कम्युनिस्ट नेताओं द्वारा “सनातन धर्म के विनाश” के लिए आकस्मिक आह्वान, शिक्षा जगत में हिंदू धर्म का दानवीकरण, और अब तिरुपति प्रसादम में पशु वसा की कथित मिलावट – इन घटनाओं को एक साथ देखा जाना चाहिए। इस घटना के पीछे की मंशा की किसी भी जांच को इसे “भ्रष्टाचार” या “खाद्य सुरक्षा” के एक और मामले के रूप में देखने के बजाय इसकी जाँच संभावित “हिंदू विरोधी साज़िश” के एंगल से करनी चाहिए।

संदर्भ पर विचार करना भी महत्वपूर्ण है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, जिनके कार्यकाल में यह कथित मिलावट हुई, एक ईसाई हैं। मीडिया रिपोर्टों में उल्लेख किया गया है कि 2021 में उनके शपथ ग्रहण समारोह में, उनकी माँ स्पष्ट रूप से एक बाइबिल पकड़े हुए थीं, जिससे हिंदू संस्थाओं को प्रभावित करने वाले निर्णयों में संभावित पूर्वाग्रहों के बारे में चिंताएँ पैदा हुईं। धार्मिक भावना के ऐसे गंभीर उल्लंघन के पीछे की प्रकृति और मंशा का मूल्यांकन करते समय इस पृष्ठभूमि को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। एक गहन जाँच इस बात पर केंद्रित होनी चाहिए कि क्या यह हिंदू मान्यताओं को ठेस पहुँचाने का एक लक्षित प्रयास था, बजाय इसके कि इसे एक नियमित प्रशासनिक विफलता के रूप में देखा जाए।[12]

जगन मोहन रेड्डी की व्यक्तिगत आस्था उतना चिंता का विषय नहीं है जितनी कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में क्रिप्टो-क्रिस्टियंस की नियुक्ति के आरोपों का विषय। अगस्त 2023 में, तिरुपति के विधायक भूमाला करुणाकर रेड्डी को TTD के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। हिंदू होने का दावा करने के बावजूद, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि वह एक क्रिप्टो-क्रिस्चियन हैं। एक वायरल वीडियो में उनकी माँ को यह कहते हुए भी दिखाया गया है, “हम एक ईसाई परिवार हैं। हम सिर्फ़ हिंदू वोट के लिए मंदिर जाते हैं”।[13]

उन पर टीटीडी द्वारा संचालित स्कूलों में ईसाई शिक्षकों की नियुक्ति का भी आरोप है। 2018 के एक ऑडिट से पता चला है कि टीटीडी में विभिन्न भूमिकाओं में 44 ईसाई कार्यरत थे। इन रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि मंदिर प्रशासन गैर-हिंदुओं द्वारा चलाया जा रहा है।[14]

इस स्थिति को लेकर चिंता बढ़नी चाहिए और तिरुपति प्रसादम मुद्दे की एक संभावित “हिंदू विरोधी साजिश” के रूप में गहन जांच होनी चाहिए, बजाय इसे एक नियमित प्रशासनिक समस्या के रूप में खारिज करने के।

हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना

 तिरुपति लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी की कथित मिलावट  के मामले ने एक बार फिर हिंदू मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण के मुद्दे को उजागर किया है। इस घटना को “हिंदू विरोधी साजिश” के व्यापक संदर्भ में देखा जाना चाहिए, जो मंदिर प्रबंधन में सरकारी हस्तक्षेप की समस्या से निकटता से जुड़ी हुई है।

भले ही कोई यह मान ले कि यह मुद्दा पूरी तरह से भ्रष्टाचार और लालच का था, जहां मंदिर प्रबंधन ने बेहद सस्ते दामों पर घटिया घी का विकल्प चुना, लेकिन यह इस बात को रेखांकित करता है कि धर्मनिरपेक्ष सरकारों को हिंदू मंदिरों को क्यों नहीं चलाना चाहिए। जब ​​एक मंदिर प्रबंधन बोर्ड न केवल भक्तों को बल्कि भगवान को भी दिए जाने वाले प्रसादम की गुणवत्ता से समझौता करने को तैयार हो जाता है, तो यह हिंदू भावनाओं के प्रति घोर उपेक्षा दर्शाता है। तिरुपति मामले में बिल्कुल यही हुआ।

इस विवाद के मद्देनजर, भारत भर में हिंदू संगठन, धर्माचार्य और अखाड़े मंदिर प्रबंधन को समुदाय को वापस करने की मांग कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) तिरुपति में होने वाली आगामी बैठक में इस मांग को संबोधित करने के लिए तैयार है, जहाँ वे न केवल मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के मुद्दे पर चर्चा होगी, बल्कि धोखाधड़ी वाले धर्मांतरण जैसी अन्य गंभीर चिंताओं पर भी विमर्श होगा। तिरुपति की घटना हिंदू समुदाय के लिए एक संगठन का केंद्र बन कर उभरी है, जिसके माध्यम से हिंदू मंदिरों को हिंदुओं द्वारा प्रबंधित करने, धार्मिक प्रथाओं में सम्मान और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए नए सिरे से आह्वान होना शुरू हो चुका है।[15]

तिरुपति प्रसादम मिलावट के मुद्दे की निंदा करते हुए, VHP ने पहले तिरुपति के लड्डू में पशु वसा के कथित उपयोग को “असहनीय” करार दिया था और मांग की थी कि आंध्र प्रदेश सरकार मंदिर का नियंत्रण और प्रबंधन हिंदू समाज को सौंप दे।[16]

तिरुपति प्रसाद विवाद ने भारत के मंदिर तंत्र के प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं, जिससे अन्य मंदिरों में प्रसाद की गुणवत्ता और पवित्रता को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं। अगर तिरुपति जैसे प्रसिद्ध मंदिर में इस तरह की घटना घट सकती है, तो ज़ाहिर है कि भक्तजन अब देश भर के छोटे-छोटे सामुदायिक मंदिरों में प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। नतीजतन, कई मंदिरों ने भक्तों को प्रसाद के लिए बाहरी मिठाइयाँ लाने पर प्रतिबंध लगाकर निवारक उपाय करना शुरू कर दिया है। उदाहरण के लिए, प्रयागराज के कई मंदिर अब केवल फलों और सूखे मेवों को ही प्रसाद के रूप में लाने की अनुमति देते हैं।[17]

कुछ राज्य सरकारों ने प्रसाद की शुद्धता सुनिश्चित करने के प्रयास तेज़ कर दिए हैं। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश ने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए विभिन्न मंदिरों से नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है। इसी तरह, उत्तराखंड ने क्षेत्र में बेचे जाने वाले घी और मक्खन की गुणवत्ता की निगरानी के लिए एक राज्यव्यापी पहल शुरू की है।

प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक नेता सद्गुरु ने भी तिरुपति लड्डू विवाद के संदर्भ में हिंदू मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण का मुद्दा उठाया है। “मंदिर के प्रसादम में भक्तों को गोमांस की चर्बी खानी पड़ रही है, यह मुद्दा घृणित से भी परे है। इसलिए मंदिरों को भक्तों द्वारा चलाया जाना चाहिए, न कि सरकारी प्रशासन द्वारा। जहाँ भक्ति नहीं है, वहाँ पवित्रता नहीं रह सकती। समय आ गया है कि हिंदू मंदिरों को सरकारी प्रशासन द्वारा नहीं, बल्कि भक्त हिंदुओं द्वारा चलाया जाए”, उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में टिप्पणी की।[18]

हिंदूद्वेष ने हाल ही में भारत में मंदिरों पर सरकार के नियंत्रण के मुद्दे पर लेखों की एक श्रृंखला प्रकाशित की। उनमें से एक लेख में इस बात का विस्तृत विश्लेषण किया गया कि हिंदुओं को अपने धार्मिक संस्थानों का प्रबंधन स्वयं क्यों करना चाहिए।[19] विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से, लेख नेइस महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत में हिंदू मंदिरों पर निरंतर सरकारी नियंत्रण हिंदू संस्कृति और सभ्यता की जड़ों और सार को व्यवस्थित रूप से नष्ट कर रहा है।

तिरुपति प्रसाद में मिलावट के मुद्दे ने एक सनसनी फैला दी है; भारत के सरकारी मंदिर तंत्र की आगे की जांच से शायद और भी भयावह मामले सामने आयेंगे। हिंदू कार्यकर्ताओं और आम जनता को इसे हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के मुद्दे को फिर से राजनीतिक चर्चा की मुख्यधारा में लाने के अवसर के रूप में लेना चाहिए। जब ​​तक नागरिकों द्वारा भारत सरकार पर मंदिरों का नियंत्रण वापस हिंदू समुदाय को सौंपने के लिए दबाव नहीं डाला जाता, तब तक ज़मीनी स्तर पर कुछ ख़ास बदलाव आने वाला नहीं है।

समापन

हाल ही में पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में हिंदू बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और राज्य के कई शहरों में बनी अवैध मस्जिदों का विरोध किया। सबसे पहले शिमला के संजौली इलाके में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद मंडी में अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। शिमला और मंडी के बाद, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी हिंदुओं ने कथित तौर पर एक और अवैध मस्जिद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।[20]

भारत में हिंदू शायद ही कभी अपने मुद्दों का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरते हैं। उन्हें सीएए विरोधी या किसानों के विरोध जैसे “धर्मनिरपेक्ष” मुद्दों  के लिए रैली करते देखना आम बात है, लेकिन हिंदुओं को विशेष रूप से हिंदू चिंताओं के लिए खड़ा होते देखना लगभग अनसुना है। हालाँकि, हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन, जिसे भारतीय मीडिया ने व्यापक रूप से कवर किया, हिंदुओं की एकजुटता की शक्ति का एक अनूठा उदाहरण हैं। शिमला और मंडी में, हिंदू बहुसंख्यकों की भारी भागीदारी ने प्रशासन को न केवल शिकायतों को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया, बल्कि तुरंत प्रतिक्रिया देने हेतु भी बाध्य किया।

हिमाचल के विरोध प्रदर्शनों को भारत में हिंदू समर्थक प्रदर्शनों के पहले सफल मॉडल के रूप में देखा जा सकता है। उनका प्रभाव दिखाता है कि जब हिंदू बहुसंख्यक एक साथ आते हैं और अपने मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से और दृढ़ता से उठाते हैं, तो स्थानीय प्रशासन ध्यान देने के लिए मजबूर हो जाता है। यह सफलता इस बात को रेखांकित करती है कि एकीकृत और शांतिपूर्ण विरोध हिंदू समुदाय के लिए अपने अधिकारों और हितों की वकालत करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। तिरुपति लड्डू मिलावट की घटना हिमाचल के विरोध प्रदर्शनों की तरह पूरे भारत में हिंदुओं के लिए एक संगठन का केंद्रबिंदु बनानी चाहिए थी। दुर्भाग्य से, हम अभी भी उस स्तर की एकीकृत प्रतिक्रिया से बहुत दूर हैं। हालाँकि सोशल मीडिया पर ज़्यादा से ज़्यादा हिंदू आवाज़ें उठ रही हैं, लेकिन यह हिंदू विरोधी ताकतों द्वारा तेज़ी से फैलाये जाने वाले हिंदूद्वेष (हिंदुओं के प्रति नफ़रत) के मुक़ाबले अभी भी काफ़ी नहीं है।

हिंदुओं को यह एहसास होना चाहिए कि ये मुद्दे, जो आज अप्रासंगिक या दूर की बात लग सकते हैं, भविष्य में उनके जीवन पर सीधा असर डालेंगे। अगर मौजूदा उदासीनता जारी रही, तो 50 साल में उनका अस्तित्व ही ख़तरे में पड़ सकता है। तब तक किसी भी भी प्रतिक्रिया के लिए बहुत देर हो चुकी होगी। हिंदुओं के लिए अपने सुविधा के दायरे से बाहर निकलना और अपने अधिकारों और परंपराओं की सक्रिय रूप से रक्षा करना बहुत ज़रूरी है, इससे पहले कि कार्रवाई करने में बहुत देर हो जाए।

संदर्भ 

[1] Tirupati Prasadam Row: Lab Test Finds Presence of ‘Foreign Fat’ in Ghee, Report Mentions ‘Beef Tallow, Fish Oil’ | Times Now;  https://www.timesnownews.com/india/tirupati-prasadam-row-lab-test-finds-presence-of-foreign-fat-in-ghee-report-mentions-beef-tallow-fish-oil-article-113494803

[2] Tirupati Laddu Controversy: Seers Denounce Alleged Conspiracy Against Sanatan Dharma | Allahabad News – Times of India; https://timesofindia.indiatimes.com/city/allahabad/tirupati-laddu-controversy-seers-denounce-alleged-conspiracy-against-sanatan-dharma/articleshow/113557490.cms

[3] Shankaracharya Condemns Tirupati Prasadam Adulteration and Calls for Control – Oneindia;     https://www.oneindia.com/videos/shankaracharya-condemns-tirupati-prasadam-adulteration-011-4180956.html#:~:text=Shankaracharya%20Swami%20Avimukteshwaranand%20Saraswati%20has,plot%20to%20weaken%20Hindu%20faith.

[4]   Tirupati laddu controversy: Actor Karthi apologises after Pawan Kalyan blasts him for his comment – India Today;  https://www.indiatoday.in/movies/regional-cinema/story/tirupati-laddu-controversy-karthi-pawan-kalyan-clash-2605499-2024-09-24

[5] Tirupati Laddu Controversy: Chetan Bhagat Adds Fuel to Fire, Says ‘Sugar is Made White With Animal Bones’;   https://www.dnpindia.in/states/tirupati-laddu-controversy-chetan-bhagat-adds-fuel-to-fire-says-sugar-is-made-white-with-animal-bones/493553/

[6] Tirumala laddu row: Hindu organisations stage demonstration, demand action against ‘culprits’ – The Hindu; https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/tirumala-laddu-row-hindu-organisations-stage-demonstration-demand-action-against-culprits/article68678293.ece

[7] Indian Youth, Identity Politics, and the Rise of Wokeism – Hindu Dvesha; https://stophindudvesha.org/indian-youth-identity-politics-and-the-rise-of-wokeism/

[8] Congress government increased prices for Nandini ghee and a year later, animal fat found in Tirupati Laddus: How it all unfolded; https://www.opindia.com/2024/09/congress-govt-increased-prices-for-nandini-ghee-and-a-year-later-animal-fat-found-in-tirupati-laddus-how-it-all-unfolded/#google_vignette

[9] Tirupati Laddu Controversy: Seers Denounce Alleged Conspiracy Against Sanatan Dharma | Allahabad News – Times of India; https://timesofindia.indiatimes.com/city/allahabad/tirupati-laddu-controversy-seers-denounce-alleged-conspiracy-against-sanatan-dharma/articleshow/113557490.cms

[10] Tirupati Laddu News: Shankaracharya flags ‘big betrayal done to Hindus’, invokes Mangal Pandey’s rebellion in 1857 | Today News; https://www.livemint.com/news/india/tirupati-laddu-news-shankaracharya-flags-big-betrayal-done-to-hindus-invokes-mangal-pandeys-rebellion-in-1857-11727172474689.html

[11] Rutgers Report Finds Increase in Anti-Hindu Disinformation | Rutgers University;    https://www.rutgers.edu/news/rutgers-report-finds-increase-anti-hindu-disinformation

[12] How Jagan Reddy’s religious faith dominates political discourse in Andhra Pradesh – India Today;    https://www.indiatoday.in/news-analysis/story/how-jagan-reddy-s-religious-faith-dominates-political-discourse-in-andhra-pradesh-1759666-2021-01-16

[13] Andhra Pradesh: 6 key appointments  of Crypto – Christians in Tirumala Tirupati Devasthanam, blatant attack on Hindutva; https://organiser.org/2024/09/22/257202/bharat/andhra-pradesh-6-key-appointments-of-crypto-christians-in-tirumala-tirupati-devasthanam-blatant-attack-on-hindutva/

[14] Ibid.

[15] Laddu Row: VHP Apex Body’s Meet in Tirupati on Monday to Discuss ‘Freeing’ Temples From Govt Control; https://www.etvbharat.com/en/!bharat/tirupati-laddus-freeing-temples-from-govt-control-on-agenda-for-vhps-apex-body-meet-on-monday-enn24092203362

[16] Tirupati laddu row: Governments must give up control over temples, hand over them to Hindu society, demands VHP – Daily Excelsior;  https://www.dailyexcelsior.com/tirupati-laddu-row-governments-must-give-up-control-over-temples-hand-over-them-to-hindu-society-demands-vhp/

[17] No sweets as offerings; Temple committees with new decision after Tirupati controversy – INDIA – GENERAL | Kerala Kaumudi Online;       https://keralakaumudi.com/en/news/news.php?id=1391912&u=no-sweets-as-offerings-temple-committees-with-new-decision-after-tirupati-controversy

[18] Sadhguru X handle;      https://x.com/SadhguruJV/status/1837541725805371633?t=fygM6rzs0HWVh0v6mQYpIg&s=19

[19] The Battle for Hindu Temples: Why  They Must be Liberated from State Control – Hindu Dvesha; https://stophindudvesha.org/the-battle-for-hindu-temples-why-they-must-be-liberated-from-state-control/

[20] After Shimla and Mandi, outrage erupts in Kullu against illegal ‘Jama Masjid’;     https://www.opindia.com/2024/09/after-shimla-and-mandi-outrage-erupts-in-kullu-against-illegal-jama-masjid/

Rati Agnihotri
Rati Agnihotri
Rati Agnihotri is an independent journalist and writer currently based in Dehradun (Uttarakhand). Rati has extensive experience in broadcast journalism, having worked as a Correspondent for Xinhua Media for 8 years. She has also worked across radio and digital media and was a Fellow with Radio Deutsche Welle in Bonn. Rati regularly contributes articles to various newspapers, journals and magazines. Her articles have been recently published in "Firstpost", "The Sunday Guardian", " Organizer", OpIndia", "Hindupost", "Garhwal Post", "Sanatan Prabhat", etc. Rati writes extensively on issues concerning politics, geopolitics, Hindu Dharma, culture, society, etc. The points of intersection between geopolitics and culture are of special interest to her. A lot of her work explores issues concerning Bharat's civilizational and cultural ethos from a global perspective. She obtained her master’s degree in International Journalism from the University of Leeds, UK and a BA (Hons) English Literature from Miranda House, Delhi University. Rati is also a bilingual poet (English and Hindi) with two collections of English poetry to her credit. Her first poetry collection "The Sunset Sonata" has been published by Sahitya Akademi, India's National Academy of Letters. Her second poetry book "I'd like a bit of the Moon" has been published by Red River.
See All Contributions

Donate to HINDUDVESHA

Our Mission is to explore and expose Hindudvesha through research analysis, education and response.

SUPPORT US