घर वापसी: खोई हुई पहचान की वापसी
- घर वापसी उस नक़ली पहचान के मुखौटे को उतार फेंकने की प्रक्रिया है जो विदेशी आक्रांताओं और बाहरी शासकों द्वारा हमारे समाज पर थोपी गयी थी।
- भारत भर में कई समुदाय बड़े पैमाने पर घर वापसी कर अपनी सांस्कृतिक और सभ्यतागत जड़ों को फिर से पाने की कोशिश कर रहे हैं।
- बीते एक दशक में भारत के सांस्कृतिक और सभ्यतागत चर्चा में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है जिसने भारतीयों को अपनी जड़ों की ओर वापस लौटने का हौसला और आत्मविश्वास दिया है।
- वही वामपंथी-उदारवादी तंत्र, जो हिंदुओं के जबरन और छल से कराए गए धर्मांतरण की तारीफ करते नहीं थकता, घर वापसी को लेकर तरह-तरह के दुष्प्रचार और अफ़वाहें फैलाता है।
- घर वापसी आंदोलन के सामने कुछ चुनौतियाँ भी हैं, जिनमें सबसे अहम है घर वापसी करने वालों का मुख्यधारा समाज में समावेश।
भारत को लंबे समय तक गुलामी का दंश झेलना पड़ा। यहाँ तक कि आज़ादी के बाद भी विदेशी शासन का बढ़ चढ़कर महिमामंडन किया जाने लगा, जिसका भारतीयों के मनोलबल और उनकी आत्म-छवि पर गहरा असर पड़ा।
इसका नतीजा यह हुआ कि कई भारतीयों में अपनी संस्कृति को लेकर उलझन और हीनता की भावना घर कर गई। उनका आत्मविश्वास चूर-चूर हो गया। आत्म-गौरव की धज्जियाँ उड़ गईं। भारत के सभ्यतागत मूल्यों पर लगातार हमला होता गया जिसका परिणाम यह निकला कि अपनी सांस्कृतिक पहचान और जड़ों को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में पड़ गये। यानी एक तरह का पहचान संकट खड़ा हो गया।
यह संकट उन लोगों के लिए और भी बड़ा है जिन्हें जबरन या बहला-फुसलाकर धर्म बदलने पर मजबूर किया गया—चाहे वह हिंसक हथकंडों के माध्यम से हुआ हो, धमकी के माध्यम से, या फिर पैसों और अन्य सुविधाओं का लालच देकर। इसी सांस्कृतिक उलझन और मानसिक असुरक्षा की पृष्ठभूमि में ‘घर वापसी’ यानी अपने मूल धर्म में लौटने की प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
घर वापसी का मतलब असल में उन गुलामी और सांस्कृतिक हमले की ज़ंजीरों को तोड़ना है जिन्होंने बरसों पहले भारतीयों को अपनी गिरफ़्त में ले लिया था। हालांकि यह वापसी को क्रियान्वित करना इतना आसान नहीं है, क्योंकि अपनी पहचान को पुनः अपनाने की इस प्रक्रिया में पुराने ज़ख्म भी फिर से हरे होते हैं और व्यक्ति को अपनी ही सांस्कृतिक उलझनों का एक नये सिरे से सामना करना पड़ता है। यह एक बेहद जटिल प्रक्रिया है जिसमे व्यक्ति ख़ुद को अपने उन सभी अवचेतन विचारों से घिरा पाता है जिनमे सांस्कृतिक असुरक्षा, संशय, भय आदि मिली जुली भावनायें समाहित हों।
पिछले एक दशक में जैसे-जैसे भारत की सांस्कृतिक और सभ्यतागत जागृति ने रफ्तार पकड़ी है, वैसे-वैसे घर वापसी की प्रक्रिया में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालाँकि यह मुद्दा भारत और विदेशों दोनों में अक्सर विवादों से घिरा रहता है। वामपंथी और उदारवादी सोच वाले लोग इसे बार-बार एक “हिंदुत्व साजिश” की तरह पेश कर बदनाम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन घर वापसी पर निशाना साधते ज़बरदस्त प्रोपेगेंडा और नकारात्मक विमर्श के बावजूद, भारतीय बड़ी संख्या में अपनी जड़ों की ओर वापस लौट रहे हैं।
लेख के आगे की भागों में हम घर वापसी के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि:
- आखिर कौन-सी बातें भारतीयों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटने के लिए प्रेरित करती हैं?
- 21वीं सदी के भारत में यह आंदोलन किस रूप में सामने आता है?
- और जब घर वापसी को अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ साज़िश बताकर हिंदू विरोधी विमर्श गढ़ा जाता है, तो उसका जवाब कैसे दिया जाना चाहिए?
सनातन की ओर लौटते कदम
मार्च 2025 में राजस्थान के एक गांव में 80 परिवारों ने घर वापसी करते हुए फिर से सनातन धर्म को अपनाया। यह आयोजन इसलिए भी खास था क्योंकि गांव में जो चर्च बना हुआ था, उसे फिर से भैरव मंदिर में बदल दिया गया। गांव के बुजुर्गों और पुराने रिकॉर्ड्स के मुताबिक, करीब 100 साल पहले वहां भगवान भैरव का एक प्राचीन मंदिर था। लेकिन जब ईसाई मिशनरियों का असर बढ़ा और गांव के लोगों का तेज़ी से धर्मांतरण होने लगा, तो उस मंदिर की जगह एक चर्च बना दिया गया।[1] इस घर वापसी आंदोलन की शुरुआत खुद एक पूर्व पादरी, गौतम गरासिया ने की। यह घटना इस इलाके की सांस्कृतिक और धार्मिक जागृति का एक अहम पड़ाव बन गई है।[2]
नवंबर 2024 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 350 लोगों ने घर वापसी कर हिंदू धर्म को फिर से अपनाया। बताया जाता है कि इन लोगों का पहले धोखे से धर्मांतरण करवाया गया था। अब उन्होंने एक बड़े सम्मेलन में, जो दक्षिण भारत के एक प्रसिद्ध हिंदू संत की मौजूदगी में हुआ, फिर से सनातन धर्म को अपना लिया। 2024 में छत्तीसगढ़ में ऐसे कई घर वापसी समारोह हुए, जहां अनेक परिवार अपनी मूल आस्था की तरफ़ लौटे। यह सब एक बढ़ते आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आंदोलन का हिस्सा है।[3] इस सभ्यतागत नवजागरण को वे लोग आगे बढ़ा रहे हैं जो अब जबरन और छल-कपट से कराए गए धर्मांतरण की हकीकत को समझ चुके हैं और अपने पूर्वजों की परंपराओं से फिर से जुड़ना चाहते हैं।
नवंबर 2024 में मेरठ में, घर वापसी का एक और ऐसा मामला सामने आया, जहां लोगों ने सामूहिक तौर पर फिर से सनातन धर्म अपनाया। करीब 150 लोगों ने पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए फिर से हिंदू धर्म अपना लिया। ये लोग कुछ दिन पहले ही ईसाई धर्म में धर्मांतरित हो चुके थे। एक पादरी ने इन्हें बहला-फुसलाकर इनका धर्म बदलवाया था। उसने उन्हें पैसों की मदद और शादी-ब्याह का खर्च वहन करने का प्रलोभन देकर बहकाया था। बाद में इस पादरी को मेरठ में जबरन धर्मांतरण कराने की ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। यह पादरी, जो मूल रूप से केरल का रहने वाला था, आस-पास के गांवों में जाकर गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को पैसों और दूसरी सुविधाओं का लालच देता था। रिपोर्टों के मुताबिक उसने नेटवर्क मार्केटिंग जैसी चालबाज़ी के जरिये करीब 300 परिवारों का धर्मांतरण करवाया था।[4]
हालांकि सिर्फ हाल में धर्म बदलने वाले ही नहीं, बल्कि वे लोग भी जो हिंदू धर्म को बहुत पहले छोड़ चुके थे, अब सालों बाद फिर से अपनी जड़ों की ओर साहसपूर्वक लौट रहे हैं। साथ ही, हाल ही में धर्मांतरित हुए लोगों के बीच घर वापसी के बारे में जागरूकता फैलाना जबरन और धोखे से कराए गए धर्मांतरण को रोकने का एक मज़बूत तरीका बनता जा रहा है।
असम में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां 35 आदिवासी परिवारों के 100 से ज़्यादा लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर फिर से सनातन धर्म अपनाया। ये सभी लोग पारंपरिक टिवा (Tiwa) रीति-रिवाजों के ज़रिये अपनी मूल आस्था से दोबारा जुड़े। बताया गया कि कुछ साल पहले इन परिवारों ने पैसों के लालच में ईसाई धर्म अपना लिया था।[5]
इस समुदाय का अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला इस बात का संकेत है कि भारत के आदिवासी समूहों में अपनी मूल परंपराओं और विरासत से दोबारा जुड़ने की लहर ज़ोर पकड़ रही है। घर वापसी सिर्फ आस्था का मामला नहीं है—यह अपनी संस्कृति और पहचान को फिर से पाने की एक सशक्त कोशिश है। यह ईसाई मिशनरियों के उन झूठे दावों का भी सटीक जवाब है, जिनमें वे कहते हैं कि आदिवासी पहचान का हिंदू धर्म से कोई लेना देना नहीं है या सनातन धर्म ने आदिवासी परंपराओं को मिटा दिया है।
संस्कृति का पुनर्जागरण
भारत में घर वापसी आंदोलन सामूहिक प्रयासों और व्यक्तिगत जागरण—दोनों के ज़रिए आगे बढ़ रहा है। कई बार कोई एक व्यक्ति पहला कदम उठाता है, और उसका साहस दूसरों को भी प्रेरित करता है। जब कोई पूरा समुदाय मिलकर फिर से सनातन धर्म अपनाता है, तो एक तरह की श्रृंखला बन जाती है, जिससे समान हालातों में फंसे दूसरे लोगों को भी हिम्मत और उम्मीद मिलती है। इससे वे भी अपनी जड़ों की ओर लौटने को प्रेरित होते हैं।
इन सभी उदाहरणों में एक बात समान है — अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ने की गहरी इच्छा। हाल के वर्षों में भारत में एक सांस्कृतिक और सभ्यतागत पुनर्जागरण ज़ोर पकड़ रहा है,[6] जिससे हिंदुओं में अपनी परंपराओं की रक्षा करने, धर्मिक मूल्यों को निभाने, और आक्रांताओं व विदेशी शासकों द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करने का आत्मविश्वास बढ़ा है। प्राचीन हिंदू तीर्थस्थलों को फिर से संजीवनी दी जा रही है, धार्मिक पर्यटन तेज़ी से बढ़ रहा है और अब ज़्यादा से ज़्यादा हिंदू सार्वजनिक रूप से अपने धार्मिक प्रतीकों को गर्व के साथ अपना रहे हैं। स्कूलों का पाठ्यक्रम औपनिवेशिक सोच और दशकों से चली आ रही वामपंथी-उदारवादी धारणाओं से मुक्त किया जा रहा है। यह बदलाव उन लोगों के दिलों और दिमाग में भी गहरी भावनात्मक और मानसिक हलचल पैदा कर रहा है, जिनके पूर्वज डर के कारण या किसी और दबाव के चलते एक समय में हिंदू धर्म छोड़ चुके थे।
घर वापसी आंदोलन कई कारणों से प्रेरित है। स्थानीय हिंदू संगठन और विभिन्न जनजागरूकता समूह घर वापसी के महत्व को लेकर जागरूकता फैला इस आंदोलन के प्रसार में एक शुरुआती भूमिका ज़रूर निभाते हैं, लेकिन इसकी असली प्रेरणा अक्सर व्यक्ति की अपनी सोच और उसके आत्मचिंतन से आती है। खासकर आज के दौर में, जब हिंदू संस्कृति और सभ्यता को पहले जैसी उपेक्षा और तिरस्कार का सामना नहीं करना पड़ता, लोग खुद ही अपनी जड़ों की ओर लौटने की इच्छा महसूस करने लगे हैं।
हिंदू धर्म का वैचारिक और दार्शनिक खुलापन, जो अब्राहमिक धर्मों की कठोर और बंधी-बंधाई मान्यताओं से बिल्कुल अलग है, घर वापसी आंदोलन की बढ़ती लोकप्रियता का एक बड़ा कारण है। What is Hinduism नाम की किताब में डेविड फ्रॉली अब्राहमिक धर्मों को एक बंद “belief system” यानी जमी-जमाई मान्यताओं का ढांचा बताते हैं, जबकि हिंदू धर्म को वे एक “system of inquiry” यानी तर्क और विवेक के आधार पर सवाल-जवाब कर सत्य खोजने की प्रक्रिया मानते हैं। वे बताते हैं कि हिंदू धर्म एक ऐसा वैज्ञानिक मार्ग है जो आत्मचिंतन और सत्य की व्यक्तिगत तलाश की प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। इसमें किसी तयशुदा मत या आदेश को आँख बंद करके मानने की प्रवृत्ति नहीं है। फ्रॉली के मुताबिक सनातन धर्म का यही लचीलापन उसकी छाया तले अलग-अलग आस्थाओं और परंपराओं को शांति से अपनी जगह बनाने, और फलने-फूलने का मौका देता है।
कई सालों तक किसी दूसरे धर्म के प्रभाव की निरंतर छाया में रहने के बाद भी बहुत से लोग उन हिंदू भावनाओं और मूल्यों से गहराई से जुड़े रहते हैं, जो पीढ़ियों से उनके जीवन का हिस्सा रही हैं। अहिंसा, करुणा, प्रकृति का सम्मान और वसुधैव कुटुम्बकम जैसी सोच बचपन से उनके संस्कारों में रहती है। यही वजह है कि जब वे इस्लाम जैसे मतों से रूबरू होते हैं— जिनमे जिहाद जैसी धारणा के ज़रिए हिंसा को महिमामंडित किया जा सकता है, कठोर आदेशों का पालन अनिवार्य होता है, और महिलाओं के ख़िलाफ़ घोर भेदभाव बरता जाता है—तो उनके मन में असहजता पैदा होती है। उनके अंदर जो सांस्कृतिक संस्कार सहज रूप से मौजूद हैं और जो विदेशी मान्यताएँ उन पर थोपी गयी हैं, समय के साथ दोनों के बीच एक द्वन्द की स्थिति बन जाती है। यह टकराव एक गहरे अंदरूनी संघर्ष का रूप ले लेता है, जो आखिरकार उन्हें अपनी मूल जड़ों की ओर लौटने के लिए प्रेरित करता है।
जहर उगलता हुआ वामपंथी तंत्र
घर वापसी को बदनाम करना वाम-उदारवादी सोच का पसंदीदा हथकंडा बन गया है। जब हिंदुओं का धर्मांतरण किसी और धर्म में होता है—चाहे वो धोखे से किया गया हो या जबरन, तो यही लोग उसे खुलकर सराहते हैं, लेकिन जब वही धर्मांतरित लोग अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहते हैं, तो उसका कड़ा विरोध करते हैं। अगर आप “Ghar Wapsi India” जैसे शब्द गूगल पर सर्च करें, तो आपको अनेकों पक्षपाती कहानियाँ देखने को मिलेंगी, जो घर वापसी को ऐसे चित्रित करती हैं मानो ईसाइयों को ज़बरदस्ती हिंदू बनाया जा रहा है। इस पूरे आंदोलन को वे तथाकथित हिंदू बहुसंख्यक स्टेट और संघ परिवार की साज़िश के रूप में पेश करती हैं।
ऐसे आलोचक अक्सर ईसाइयों और मुसलमानों को सिर्फ इसलिए पीड़ित दिखाने की कोशिश करते हैं क्योंकि वे अल्पसंख्यक हैं, जबकि इस्लामिक धर्मांतरण तंत्र और ईसाई मिशनरियों के इकोसिस्टम द्वारा पैसों, छल-कपट और मानसिक दबाव के बल पर कराए जा रहे धर्मांतरण की वास्तविकता को अनदेखा कर देते हैं। सच्चाई तो यह है कि घर वापसी कोई जबरन धर्मांतरण नहीं है। यह तो अपने पूर्वजों की आस्था की ओर स्वेच्छा के साथ पूरे होशोहवाज़ में लौटने की प्रक्रिया है।
आइये कुछ ऐसी ज़हरीली और पक्षपाती सुर्ख़ियों पर नज़र डालते हैं जो घर वापसी को बदनाम करने की कोशिश करती हैं:
- 120 ईसाइयों को हिंदू धर्म में वापस आने के लिए मजबूर किया गया; जून 2024 – इंटरनेशनल क्रिश्चियन कंसर्न।[7]
- ‘घर वापसी’ अभियान की वास्तविक और कपटी प्रकृति; जनवरी 2015 – पीपुल्स डेमोक्रेसी।[8]
- आरएसएस का घर वापसी कार्यक्रम वास्तव में हिंदुओं को कैसे नुकसान पहुँचाता है; मार्च 2015 – स्क्रॉल।[9]
- भारत में जबरन धर्मांतरण के मामलों में तेज़ी; फ़रवरी 2024 – FSSPX न्यूज़।[10]
- हिंदू राष्ट्रवादियों ने भारत की जनजातियों के बीच बढ़त हासिल की और विरोध को बढ़ावा दिया; फ़रवरी 2025 – द वाशिंगटन पोस्ट।[11]
- भारत: मुसलमानों और ईसाइयों को हिंदू धर्म में “वापस लाने” के हिंदुत्व अभियान को लेकर घर वापसी की राजनीति; जनवरी 2015 – इकनोमिक एंड पॉलिटिकल वीकली।[12]
- ‘जबरन धर्मांतरण’ के दावों के बीच भारतीय ईसाई डर में जी रहे हैं; अक्टूबर 2021 – द गार्जियन।[13]
- शामली – बजरंग दल कार्यकर्ता ने इस्लाम धर्म अपनाने वाले दलित व्यक्ति पर जबरन ‘घर वापसी’ का दबाव बनाया; अप्रैल 2018 – हफ़पोस्ट।[14]
ऐसे कई लेख तथाकथित “जबरन धर्मांतरण” का विरोध करने के नाम पर खुलेआम हिंदू विरोधी नफरत फैलाते हैं। इनमें अक्सर झूठे दावों और सनसनीख़ेज़ बातों का सहारा लिया जाता है। उदाहरण के लिए, International Christian Concern का एक लेख जिसका शीर्षक था “120 ईसाइयों को हिंदू धर्म में वापस आने के लिए मजबूर किया गया”, यह दावा करता है कि एक घर वापसी समारोह में “कट्टरपंथी हिंदुओं ने ईसाइयों को मुर्गे के खून में गाय का गोबर मिलाकर पीने पर मजबूर किया”।[15]
ऐसे लेख अक्सर हिंदुओं के ईसाई या इस्लाम धर्म में जबरन धर्मांतरण को सीधे तौर पर या घुमा-फिराकर सही ठहराने की कोशिश करते हैं। वे इसे हिंदू धर्म की तथाकथित अन्यायपूर्ण व्यवस्थाओं से स्वैच्छिक पलायन बताकर पेश करते हैं। खासकर जाति व्यवस्था को वामपंथी-उदारवादी सोच का सबसे बड़ा हथियार बनाया जाता है। हिंदुओं के जबरन धर्मांतरण का सारा दोष जाति प्रथा के माथे मड़ दिया जाता है, जबकि धर्मांतरण के असली कारण—जैसे मानसिक दबाव, छल-कपट, और पैसों या सुविधाओं का लालच—या तो नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, या बहुत हल्के ढंग से पेश किए जाते हैं।
नतीजा यह होता है कि हिंदुओं के जबरन या धोखे से कराए गए धर्मांतरण को न केवल संरक्षण मिलता है, बल्कि कई बार तो उसकी भूरी भूरी प्रशंसा भी की जाती है। वहीं दूसरी ओर, घर वापसी—जो स्वेच्छा से और आत्मचिंतन के बाद अपनी मूल आस्था की तरफ़ लौटने की प्रक्रिया है—उसे ज़बरदस्ती दमनकारी या दक़ियानूसी दिखाया जाता है।
अक्सर यह दावा किया जाता है, और वो भी बिना सबूतों के, कि ईसाइयों और मुसलमानों को आरएसएस जैसे संगठनों द्वारा जबरन हिंदू बनाया जा रहा है। ये आरोप वही घिसे-पिटे जुमले पर आधारित होते हैं, जैसे कि मोदी सरकार को “हिंदू बहुसंख्यकवादी” बताते हैं, आरएसएस को “सशस्त्र संगठन” या “पैरामिलिट्री फोर्स” कहकर लोगों को डराने की कोशिश करते हैं, और घर वापसी को तथाकथित “हिंदुत्व” नेटवर्क की कोई हिंसक साज़िश बताकर पेश करते हैं।
कुछ लेख हिंदू संगठनों से जुड़ी इक्का-दुक्का घटनाओं का हवाला देकर जबरन धर्मांतरण के आरोपों को सही ठहराने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये रिपोर्टें न तो पूरे घटनाक्रम का संदर्भ बताती हैं और न ही पूरे देश में ईसाई मिशनरियों द्वारा जबरन धर्मांतरण के लिए अपनाए जाने वाले फरेबी हथकंडों को लेकर कोई टिप्पणी करती हैं। और जिन घटनाओं का ब्यौरा इन लेखों में दिया गया होता है, पुष्टि की कमी के चलते उनकी सत्यता भी संदेह के घेरे में आती है।
वामपंथी गिरोह अपनी इस दोहरी मानसिकता के अंतर्गत हिंदुओं का ईसाई धर्म या इस्लाम में हुआ जबरन धर्मांतरण जायज़ ठहराने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भले ही इस प्रकिया में धोखाधड़ी, पैसे का लालच, मानसिक दबाव सहित न जाने कितने हथकंडे शामिल हों। मगर जब वही हिंदू अपनी आस्था की तरफ़ स्वेच्छा से लौटना चाहते हैं, तो यही वामपंथी तंत्र ये मानने को तैयार ही नहीं होता कि हिंदू अपनी मर्ज़ी से, स्वेच्छा से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों की तरफ़ लौट रहे हैं। वामपंथियों के नज़रिये में “धार्मिक स्वतंत्रता” केवल मिशनरियों और मदरसों के लिए है, हिंदुओं के लिए नहीं।
इसी सोच का जीता जागता उदाहरण The Washington Post का एक हालिया लेख है — “हिंदू राष्ट्रवादियों ने भारत की जनजातियों के बीच बढ़त हासिल की और विरोध को बढ़ावा दिया”।[16] इस लेख में हिंदू संगठनों को आक्रामक “मिशनरी” की तरह दिखाया गया है जो आदिवासी ईसाइयों को जबरन हिंदू बनाने और आदिवासियों पर एकरूपी हिंदू पहचान थोपने की कोशिश कर रहे हैं। यह लेख वही पुराना वामपंथी नैरेटिव दोहराता है जो हिंदू धर्म को नीचा दिखाता है, लेकिन ईसाई मिशनरियों की गतिविधियों को परोक्ष रूप से उचित ठहराता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे लेख आदिवासी क्षेत्रों में घर वापसी के पीछे की असली पृष्ठभूमि को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर देते हैं — जैसे मिशनरियों द्वारा बड़े पैमाने पर कराए जा रहे धर्मांतरण से बदलती जनसांख्यिकी और आदिवासी समाज में चर्च की गहरी घुसपैठ। ये लेख मिशनरियों द्वारा फैलाए जा रहे हिंदू विरोधी प्रोपेगेंडा पर आंखें मूंद लेते हैं और इसके बजाय वही पुरानी “ब्रेकिंग इंडिया” वाली कथा को दोहराते हैं, जिसमें हिंदू धर्म पर आदिवासी संस्कृति को हड़पने का आरोप लगाया जाता है। जबकि सच्चाई यह है कि सनातन धर्म की परंपराएँ भारत की मूल आत्मा और आदिवासी आध्यात्मिक विरासत की रक्षा और संरक्षण के लिए सदियों से प्रयास करती आई हैं — जिसे ये आलोचक पूरी तरह से मिटाने की कोशिश करते हैं।
आगे का रास्ता
घर वापसी आंदोलन के सामने कई चुनौतियाँ हैं। इनमें सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जो लोग हिंदू धर्म में लौटते हैं, उनका समाज और संस्कृति में सही तरीके से घुलना मिलना कैसे संभव हो। जो लोग कई सालों तक ईसाई धर्म या इस्लाम को मानते रहे हैं, उन्हें आमतौर पर हिंदू समाज के बाकी लोग अक्सर शक या हिचक की निगाह से देखते हैं।
इस समस्या से निपटने के लिए हिंदू धर्म के आध्यात्मिक नेताओं और हिंदू संगठनों को मिलकर ऐसा मज़बूत तंत्र बनाना होगा जो घर वापसी करने वाले लोगों को हिम्मत और सहारा दे सके। सबसे ज़रूरी है भरोसा पैदा करना — ताकि जो लोग फिर से हिंदू धर्म में लौटे हैं, वे अपनापन महसूस करें, स्वीकार किए जाएँ और धीरे-धीरे हिंदू समाज में फिर से घुल-मिल जाएँ।
इस तंत्र का उद्देश्य सिर्फ़ व्यक्तिगत स्तर पर मदद करना ही नहीं, बल्कि पूरे घर वापसी समुदाय को सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना होना चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सकें।
इसके अलावा, घर वापसी समुदाय के भीतर आपसी शादियों को प्रोत्साहित करना भी रिश्तों को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है। “रोटी-बेटी का रिश्ता” यानी सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को बढ़ावा देना, ऐसा सहयोगी माहौल तैयार करेगा जो यह सुनिश्चित करे कि अपनी जड़ों की तरफ़ लौट चुके लोग अकेले न पड़ें, बल्कि उन्हें एक अपनापन भरा माहौल मिले।
घर वापसी करने वाले लोगों या समुदायों की सुरक्षा भी एक गंभीर चिंता का विषय है। ये चिंता खासतौर पर उन भारतीय मुसलमानों के लिए और भी ज़्यादा है जो फिर से हिंदू धर्म में लौटे हैं। उदाहरण के तौर पर, 2021 में जब पूर्व शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिज़वी ने घर वापसी की, तो उनके खिलाफ फतवे जारी हो गए और उनके अपने ही परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। वसीम रिज़वी, जो अब जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर के नाम से जाने जाते हैं, को आखिरकार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रभात सिंह सेंगर की मां यशवंत कुमारी सेंगर ने कानूनी तौर पर गोद ले लिया। प्रभात सिंह सेंगर रिज़वी के करीबी दोस्त हैं।[17]
सनातन धर्म में लौटने वालों को अक्सर अपने पुराने समुदायों से और कई बार अपने ही परिवार से भी तिरस्कार का सामना करना पड़ता है। इस वजह से वे गहरी मानसिक और भावनात्मक पीड़ा झेलते हैं। अगर मुख्यधारा का हिंदू समाज भी उनकी पीड़ा पर चुप्पी साध ले या उनके दुख के प्रति उदासीन बना रहे, तो उनकी मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं।
इसलिए यह ज़रूरी है कि हिंदू समाज इन चुनौतियों को समझे और स्वीकार करे। हिंदू संगठनों को आगे बढ़कर घर वापसी करने वालों की मदद करनी चाहिए और एक ऐसा विश्वसनीय तंत्र बनाना चाहिए जिसके माध्यम से वे फिर से समाज में आसानी से जुड़ सकें। उनकी सुरक्षा, सम्मान और दीर्घकालीन भलाई सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है ताकि यह घर वापसी महज़ औपचारिकता भर बनके न रह जाये, बल्कि सही मायने में उन्हें हिंदू समाज और संस्कृति में पूरी तरह से रचने बसने का मौक़ा दे।
अंत में
घर वापसी असल में उस विदेशी पहचान को नकारने का एक तरीका है, जो हम पर आक्रांताओं और विदेशी शासकों द्वारा थोपी गयी थी। जब लोग अपनी सांस्कृतिक, सभ्यतागत और धर्मिक जड़ों से फिर से जुड़ते हैं, तो वे एक ऐसी मज़बूत पीढ़ी की नींव डालते हैं जिसके हृदय में सांस्कृतिक गौरव कूट कूट कर भरा हो और जिसका आत्मबोध बहुत सशक्त हो। और जिस पीढ़ी का आत्मगौरव इतना मज़बूत होगा, वह धर्मांतरण के दबावों के आगे ज़रा भी कमज़ोर नहीं पड़ेगी।
घर वापसी का मतलब महज़ प्रत्यक्ष तौर पर हिंदू धर्म में वापसी नहीं है। इसका एक प्रतीकात्मक अर्थ भी है। कुछ लोग बाकायदा किसी विधि-विधान या दीक्षा के ज़रिए हिंदू धर्म में लौटते हैं, तो कुछ औपचारिक तौर पर अपना धर्म बदले बिना ही अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हिंदू प्रतीकों, परंपराओं और रीति-रिवाजों को अपनाना शुरू कर देते हैं। भारत के ईसाइयों और मुसलमानों के लिए ये प्रतीकात्मक वापसी भी आसान नहीं होती, क्योंकि मिशनरी नेटवर्क और मदरसा सिस्टम लगातार हिंदू धर्म को बदनाम करते रहते हैं। इसके अलावा, इन समुदायों पर सामाजिक दबाव भी रहता है।
घर वापसी सिर्फ किसी एक व्यक्ति विशेष की वापसी की बात नहीं है। असल में इसका मकसद आने वाली पीढ़ियों को गुलामी की मानसिकता से आज़ाद कराना और सांस्कृतिक उलझन और अलगाव के इस कुचक्र को तोड़ना है।
संदर्भ सूची
[1] Ghar Wapsi at Sodaladoodha: 80 families embrace Sanatan dharma as church transforms into Bhairav Mandir; https://organiser.org/2025/03/12/281823/bharat/ghar-wapsi-at-sodaladoodha-80-families-embrace-sanatan-dharma-as-church-transforms-into-bhairav-mandir/
[2] Ibid.
[3] Ghar Wapsi: 350 individuals return to Sanatan Dharma after leaving other religions in Chhattisgarh; https://organiser.org/2024/11/11/264629/bharat/ghar-wapsi-350-individuals-return-to-sanatan-dharma-after-leaving-other-religions-in-chhattisgarh/
[4] 150 people do ghar wapsi in Meerut after Pastor Mathew converted them to Christianity; https://www.opindia.com/2024/11/150-people-do-ghar-wapsi-in-meerut-after-pastor-mathew-converted-them-to-christianity/
[5] Ghar Wapsi in Assam; Over 100 people from 35 tribal families revert to Sanatan Dharma through Tiwa rituals; https://organiser.org/2024/08/27/253629/bharat/ghar-wapsi-in-assam-over-100-people-from-35-tribal-families-revert-to-sanatan-dharma-through-tiwa-tribal-rituals/
[6] “Reclaiming India’s heritage: Sambhal’s Key Discoveries”; https://stophindudvesha.org/reclaiming-indias-hindu-heritage-sambhal-discoveries-leading-the-way/
[7] 120 Christians Forced to Reconvert to Hinduism – International Christian Concern; https://www.persecution.org/2024/08/06/120-christians-forced-to-reconvert-to-hinduism/
[8] The Real & Insidious Nature of ‘Ghar Wapsi’ Campaign | Peoples Democracy; https://peoplesdemocracy.in/2015/0125_pd/real-insidious-nature-ghar-wapsi’-campaign
[9] How the RSS ghar wapsi programme actually hurts Hindus; https://scroll.in/article/714103/how-the-rss-ghar-wapsi-programme-actually-hurts-hindus
[10] India Accelerates Forced Conversions | FSSPX News; https://fsspx.news/en/news/india-accelerates-forced-conversions-42406
[11] Hindu nationalists in India make gains among “adivasi” tribes – The Washington Post; https://www.washingtonpost.com/world/2025/01/30/india-hindu-rss-tribals-adivasis/
[12] Communalism Watch: India: The Politics of Ghar Wapsi about Hindutva drive to “reconvert” Muslims and Christians to Hinduism ( Manjari Katju, EPW, Jan 3, 2015); https://communalism.blogspot.com/2015/01/india-politics-of-ghar-wapsi-about.html
[13] India’s Christians living in fear as claims of ‘forced conversions’ swirl | India | The Guardian; https://www.theguardian.com/world/2021/oct/04/india-christians-living-in-fear-claims-forced-conversions
[14] Shamli: Bajrang Dal Activist Force ‘Ghar Wapsi’ On Dalit Man Who Had Converted To Islam | HuffPost News; https://www.huffpost.com/archive/in/entry/shamli-bajrang-dal-activist-force-ghar-wapsi-on-dalit-man-who-had-converted-to-islam_in_5c11fb43e4b0508b2136d92e
[15] 120 Christians Forced to Reconvert to Hinduism – International Christian Concern; https://www.persecution.org/2024/08/06/120-christians-forced-to-reconvert-to-hinduism/
[16] Hindu nationalists in India make gains among “adivasi” tribes – The Washington Post; https://www.washingtonpost.com/world/2025/01/30/india-hindu-rss-tribals-adivasis/
[17] After Conversion to Hinduism, Former Shia Waqf Board Chairman Wasim Rizvi Changes Caste Now | India News – News18; https://www.news18.com/india/from-tyagi-to-thakur-former-shia-waqf-board-chairman-wasim-rizvi-changes-caste-now-9106039.html
Donate to HINDUDVESHA
Our Mission is to explore and expose Hindudvesha through research analysis, education and response.
SUPPORT US