संभल की बदलती आबादी: भारत की सभ्यता पर मंडराता ख़तरा
- आज़ादी के बाद संभल की हिंदू आबादी लगातार कम होती गई—यह कोई संयोग नहीं, बल्कि दंगों और निशाने पर लिए गए पलायन की सोची-समझी योजना थी।
- पीड़ितों के बयान और न्यायिक निष्कर्ष बताते हैं कि हिंदुओं की मौजूदगी और उनकी धरोहर मिटाने की योजनाबद्ध कोशिश की गई।
- संभल अब आतंकी नेटवर्क, कट्टरपंथ और ‘लव जिहाद’ की वजह से उग्रवाद और जनसंख्या बदलाव का गढ़ बन चुका है।
- असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी जनसांख्यिकीय असंतुलन और अवैध घुसपैठ की यही कहानी दिखाई देती है।
- संभल की कहानी चेतावनी देती है कि भारत की सभ्यतागत आत्मा और हिंदू बहुलता दोनों असुरक्षित हैं।
पिछले दस वर्षों में भारत में सांस्कृतिक और सभ्यतागत पहचान दोबारा उभर रही है। इस पुनर्जागरण में ज़्यादा से ज़्यादा भारतीय अपनी धार्मिक जड़ों से जुड़ रहे हैं, पुराने हिंदू तीर्थस्थल फिर से जीवित हो रहे हैं, और हिंदू पहचान धीरे-धीरे भारत की सोच और दुनिया में उसकी छवि को आकार दे रही है।
यह पुनर्जागरण केवल सांस्कृतिक गौरव को याद करने भर तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य का सवाल है। दशकों से चली आ रही तुष्टिकरण की नीतियों ने हिंदू बहुसंख्यक समाज को कमजोर और उपेक्षित कर दिया है। नतीजा यह है कि कई इलाकों में हिंदुओं की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि अब मुद्दा सिर्फ़ धर्म और संस्कृति को जीने का नहीं, बल्कि पूरे समाज के अस्तित्व की रक्षा का बन गया है। बदलते जनसांख्यिकीय हालात ने इस संकट को और गहरा कर दिया है—खासकर असम और उत्तर-पूर्व में, जहाँ अब्राहमिक मतों की आक्रामक जनसंख्या रणनीतियों ने हिंदुओं को लगातार असुरक्षित बना रखा है।
उत्तर प्रदेश का संभल शहर इसका एक स्पष्ट उदाहरण है। हिंदू ग्रंथों में जिसे भगवान कल्कि का जन्मस्थान माना गया है, वही संभल आज इस प्रवृत्ति की गंभीरता को उजागर करता है। यहाँ पुरातात्विक excavations यानी खुदाई में प्राचीन मंदिरों, कुओं, और अन्य पुरातात्विक अवशेषों का मिलना केवल पुरातत्व विज्ञान की खोजों तक सीमित नहीं हैं,[1] बल्कि यह उस गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक घाव का प्रतीक भी है, जो आज तक शहर की पहचान को प्रभावित करता है।
संभल सदियों तक इस्लामी शासन में हिंदू अस्मिता के क्षरण का प्रतीक रहा और आज़ादी के बाद भी लगातार उपेक्षित रहा। नवंबर 2024 की हिंसा पर बनी तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन लीक हुए निष्कर्षों ने साफ़ दिखा दिया है कि आज़ादी के बाद से हिंदू जनसंख्या में भारी गिरावट आई है—एक ऐसा रुझान जो गहरे जनसांख्यिकीय असंतुलन और गंभीर सभ्यतागत संकट की ओर इशारा करता है।
संभल कोई अकेला मामला नहीं है; यह उस बड़े परिदृश्य का छोटा रूप है जिसमें तेज़ी से बदलती आबादी भारत के कई इलाकों की तस्वीर बदलने पर तुली है। यदि इसे रोका नहीं गया, तो आने वाले दशकों में हिंदू समाज का बहुसंख्यक स्वरूप ही मिटने के कगार पर होगा।
संभल से कैसे हिन्दुओं को खदेड़ा गया
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, न्यायिक पैनल ने पाया है कि 1947 में संभल की आबादी में हिन्दुओं का हिस्सा लगभग 45 प्रतिशत था, जो आज घटकर केवल 15 प्रतिशत रह गया है। वहीं मुस्लिम आबादी 1947 में 55 प्रतिशत से बढ़कर अब 85 प्रतिशत हो चुकी है। जनगणना में आया यह बड़ा बदलाव लगातार हुए दंगों और स्थानीय नेताओं की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है।[2] [3] [4]
रिपोर्ट के मुताबिक, आज़ादी के बाद से संभल में कम से कम 15 बड़े दंगे हो चुके हैं। OpIndia की जानकारी के अनुसार, पैनल ने यह भी कहा कि जहाँ हिन्दू कभी बड़ी संख्या में कई मोहल्लों में रहते थे, आज वे सिमटकर अलग-थलग पड़े छोटे-छोटे इलाकों तक सीमित हो गए हैं। इस प्रवृत्ति ने “संभल की सामाजिक बनावट बदल दी है और तनाव को और भी ज़्यादा गहरा किया है।”[5]
न्यायिक पैनल की टिप्पणियों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। भाजपा सरकार ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि हिन्दुओं को निशाना बनाकर इलाके की जनसांख्यिकी जानबूझकर बदली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी—‘जो जनसांख्यिकी से खिलवाड़ करेंगे, उन्हें खुद पलायन करना पड़ेगा।’ विपक्ष ने इसे तुरंत ‘पलायन प्रोपेगेंडा’ कहकर खारिज कर दिया।[6]
StopHindudvesha ने पहले भी नवंबर 2024 की संभल हिंसा पर एक रिपोर्ट छापी थी, जिसमें बताया गया था कि वाम-उदारवादी और इस्लामिस्ट तंत्र ने किस तरह संभल जामा मस्जिद सर्वे को लेकर हुए हमले को राज्य प्रायोजित हिंसा के रूप में पेश करने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्टों से स्पष्ट हुआ कि पीड़ितों की मौत देशी कट्टों की गोलियों से हुई थी, जिससे राज्य प्रायोजित हिंसा का आरोप पूरी तरह निराधार साबित हुआ।[7]
परन्तु विपक्ष उसी वाम-उदारवादी और इस्लामिस्ट नैरेटिव को दोहराता रहा। उसने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस की मिलीभगत से अल्पसंख्यक समुदाय को जानबूझकर निशाना बनाया, जबकि सबूत किसी दूसरी तरफ़ ही इशारा कर रहे थे।[8]
1978 के संभल दंगों के पीड़ितों की गवाही, जो मीडिया रिपोर्टों में दर्ज है, उस दौर की भयावहता को सामने लाती है। हिंदू परिवारों को जानबूझकर निशाना बनाया गया, उनके घरों और दुकानों को जला दिया गया, और यहाँ तक कि लोगों को भी ज़िंदा जला दिया गया। बचे हुए लोगों ने यह भी बताया कि किस तरह डर के साए में जीते हुए कई हिंदू परिवारों को अपनी ज़मीन-जायदाद बहुत कम दामों में बेचकर संभल से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा।[9]
मीडिया रिपोर्टों में 1986 के अपेक्षाकृत कम चर्चित दंगों के पीड़ितों की गवाही भी सामने आती है। इस हिंसा में एक हिंदू व्यापारी, भगवत शरण रस्तोगी—जो थोक चीनी कारोबारी थे—की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनकी आँखें फोड़ दी गईं, कान काट दिए गए, और शरीर को बोरी में भरकर फेंक दिया गया। गवाहियों के अनुसार, भगवत शरण की हत्या एक दुकानदार ने की जो उनका ही ग्राहक था। दंगे के बीच जब भगवत शरण जान बचाने की कोशिश कर रहे थे, तो उस दुकानदार ने उन्हें “भीड़ से बचाने” के बहाने अपनी दुकान में बुलाया और अंदर लेजाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।[10] [11]
1978,1986 और 1993 के दंगों से जुड़ी गवाहियाँ साफ़ दिखाती हैं कि संभल की जनसंख्या बदलाव के पीछे एक सुनियोजित साज़िश थी। हिंदुओं का संभल से लगभग गायब होना हिंदू-विरोधी भावना से कहीं आगे, एक संगठित नरसंहार को उजागर करता है।
इन गवाहियों में सिर्फ़ हत्याओं की बात नहीं है, बल्कि मंदिर तोड़े जाने और हिंदुओं की ज़मीन-जायदाद पर कब्ज़े की घटनाएँ भी सामने आती हैं। सालों तक इन दंगों की बातें दबाई गईं, इसलिए आज भी सही आँकड़े नहीं मिलते कि कितने लोग मारे गए। लेकिन जब यूपी सरकार ने 1978 के दंगों की दोबारा जाँच के आदेश दिए, तो कई पीड़ित परिवार खुलकर अपनी तकलीफ़ बताने लगे।[12] इसी बीच देश में चल रहे सांस्कृतिक जागरण और संभल की विरासत को लेकर बढ़ती दिलचस्पी की वजह से मीडिया के कुछ हिस्सों ने भी इन घटनाओं पर फिर से लिखना और तथ्य सामने लाना शुरू किया।
फिर भी, वामपंथी और उदारवादी गिरोह लगातार कोशिश कर रहा है कि दंगों के हिंदू-विरोधी पहलू और उनसे हुए बड़े पैमाने पर हिंदुओं के पलायन और जनसंख्या बदलने की सच्चाई को छोटा करके दिखाया जाए।
आतंक का अड्डा बना संभल
न्यायिक पैनल की रिपोर्ट में संभल में आतंकी नेटवर्क की मौजूदगी पर गंभीर चिंता जताई गई है। इसमें लिखा है कि यहाँ गैरकानूनी हथियार और नशे का कारोबार खूब चल रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कई बड़े आतंकी संगठन और उनके लोकल नेटवर्क यहाँ सक्रिय हैं। कहा जाता है कि हरकत-उल-मुजाहिदीन, तहरीक-ए-तालिबान और अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन भी संभल तक पहुँच बना चुके हैं।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि स्थानीय युवाओं का बड़ा हिस्सा इन नेटवर्क्स से जुड़कर कट्टरपंथ और भर्ती की प्रक्रिया में फँस रहा है। यही वजह है कि संभल धीरे-धीरे वैश्विक आतंकी चेन का अहम केंद्र बन गया। हालात इतने खराब थे कि कभी इसे भारत में अल-कायदा का बड़ा अड्डा माना जाता था। इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि मौलाना असीम उमर, जो भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा का पहला सरगना था, उसका जन्म भी संभल में ही हुआ था।[13] [14] [15]
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि संभल के कई लोग आतंकवादी संगठनों से जुड़े पाए गए। कुछ को गिरफ्तार किया गया, कुछ को सज़ा मिली और कुछ मुठभेड़ों में मारे गए। रिपोर्ट यह भी बताती है कि इस शहर का रिश्ता स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) से रहा है—एक कट्टरपंथी संगठन जिसे सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों के कारण बैन कर दिया था। इन सब तथ्यों को मिलाकर देखें तो साफ़ दिखता है कि संभल में कट्टरपंथी इस्लामिक उग्रवाद गहरी जड़ें जमा चुका है। भर्ती के पैमाने और तरीकों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि कभी यह शहर आतंकी संगठनों के लिए ‘भर्ती का अड्डा’ बन चुका था।[16]
रिपोर्ट में नवंबर 2024 की उस हिंसा का भी ज़िक्र है, जो संभल जामा मस्जिद पर कोर्ट के आदेश से हुए सर्वे के दौरान भड़की थी। इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। रिपोर्ट कहती है कि यह हिंसा पहले से रची गई थी। हालांकि इसमें स्थानीय पुलिस की तारीफ़ की गई है, जिसने बेहद तनावपूर्ण हालात को समझदारी और धैर्य से संभालकर इसे बड़े दंगे में बदलने से रोक लिया।[17]
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संभल की आबादी बदलने के लिए कई तरह की रणनीतियाँ अपनाई गईं। इसमें तथाकथित ‘लव जिहाद’ की चालें और हिंदू समाज को डराने-धमकाने की घटनाएँ शामिल थीं। इस दबाव की वजह से कई हिंदू परिवारों को मजबूर होकर या तो धर्म बदलना पड़ा या फिर अपना घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ा। इसी से जुड़ा एक बेहद दुखद मामला है, भारती-हम्माद केस, जो इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुँचा। किशनलाल की बेटी भारती, जो पहले हिंदू परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई थी, संभल के एक तुर्की मूल के युवक हम्माद के सम्पर्क में आई। गवाहियों के मुताबिक वह ‘लव जिहाद’ के जाल में फँसी और इस्लाम कबूल कर सिदरा बन गई। भारती के परिवार ने इस धर्मांतरण को अदालत में चुनौती दी, लेकिन कोर्ट में खुद भारती ने हम्माद का साथ दिया और मामला वहीं ख़त्म हो गया।[18] [19]
वैश्विक आतंकवाद की चेन में संभल की प्रमुख भूमिका और “लव जिहाद” के जरिये जनसांख्यिकी बदलने की रणनीति से जुड़े ये चिंताजनक खुलासे उस समय सामने आए हैं, जब भारत में होने वाले धर्मांतरणों में विदेशी चंदे की संदिग्घ भूमिका पहले से ही गहन जांच के घेरे में हैं। छांगुर बाबा धर्मांतरण रैकेट, जिसका पर्दाफाश हाल ही में हुआ, उसमे सामने आयी जानकारी ने यह दिखा दिया कि किस तरह यौन शोषण, धमकी, हिंसा और सुनियोजित ब्रेनवॉशिंग के ज़रिये हिन्दुओं का बड़े पैमाने पर इस्लाम में धर्मांतरण कराया गया।
संभल कोई अपवाद नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश—मुज़फ्फरनगर, मेरठ, शामली, बिजनौर और सहारनपुर में भी जाँच एजेंसियों ने आतंकवादी नेटवर्क्स की जड़ें होने का खुलासा किया है, ऐसे आतंकी नेटवर्क्स जिनकी कड़ी पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से जुड़ती है।[20]
आज़ादी के बाद से ही संभल के हिंदुओं को लगातार पलायन झेलना पड़ा है। ऐसे में उनकी स्थिति सुधारने के लिए सिर्फ़ सांस्कृतिक या सभ्यतागत पुनर्जागरण काफी नहीं होगा। यहाँ पनपे कट्टरपंथी इस्लामी उग्रवाद और वैश्विक आतंकी संगठनों की गहरी मिलीभगत की पूरी तरह जांच और सफ़ाई ज़रूरी है। तभी संभल में एक सच्चा और स्थायी हिंदू पुनर्जागरण संभव हो पाएगा।
हिन्दुओं के लिए खतरे की घंटी
संकेत है कि अगर समय रहते निर्णायक कदम नहीं उठाए गए, तो हिंदू बहुसंख्यक स्वरूप कई क्षेत्रों से मिट सकता है। आज ज़रूरी है कि हिंदू समाज इस बदलती तस्वीर को पहचानकर एकजुट हो, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सक्रिय बने और “लव जिहाद” जैसी सुनियोजित साज़िशों के प्रति सतर्क रहे। यह अब केवल संस्कृति बचाने का सवाल नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के अस्तित्व की लड़ाई है।
संभल जैसी स्थिति अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और असम तक फैल रही है। अवैध घुसपैठ ने इन राज्यों की आबादी की बनावट बदल दी है, जिससे भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना अस्थिर हो रही है। वोट-बैंक की राजनीति इस संकट को और बढ़ा देती है, क्योंकि अवैध घुसपैठियों को कई बार परोक्ष रूप से वैध ठहराया जाता है। यह सब वैध नागरिकों के अधिकारों और भविष्य पर सीधा हमला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस संकट की गंभीरता को रेखांकित किया। स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध घुसपैठ भारत की जनसांख्यिकी के लिए बड़ा ख़तरा है और इसके समाधान के लिए उच्चस्तरीय मिशन की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत है कि अब चुप रहने का समय ख़त्म हो चुका है।[21]
अगस्त 2024 में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अवैध घुसपैठियों की समस्या से उत्पन्न हुए “जनसांख्यिकीय आक्रमण” को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत के कई राज्य इसी तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और केंद्र सरकार से अपील की कि बांग्लादेश सीमा को और मज़बूत किया जाए ताकि हालात बिगड़ने से रोके जा सकें। सरमा बार-बार इस बात पर प्रकाश डालते रहे हैं कि असम में जनसांख्यिकीय बदलाव बेहद तेज़ी से हो रहे हैं। उन्होंने आँकड़े रखते हुए बताया कि 1951 में जहाँ राज्य की मुस्लिम आबादी 14 प्रतिशत थी, आज वह बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत हो चुकी है—और इस परिवर्तन की मुख्य वजह अवैध घुसपैठ है।[22]
असम में जनसांख्यिकीय बदलाव अब एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। राज्य सरकार बार-बार चेतावनी देती रही है कि अगर मुस्लिम आबादी की वृद्धि इसी रफ्तार से जारी रही, तो बहुत जल्द मूलनिवासी लोग अपनी ही भूमि पर अल्पसंख्यक बन जाएंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आशंका जताई कि 2041 तक राज्य की मुस्लिम आबादी हिन्दुओं के बराबर हो सकती है। उन्होंने 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए बताया कि उस समय असम की आबादी में मुसलमान 34 प्रतिशत थे,[23] जिनमें से लगभग 31 प्रतिशत प्रवासी थे। असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नूमल मोमिन ने भी खुलासा किया कि आज राज्य के 15 ज़िले मुस्लिम-बहुल हो चुके हैं,[24] जबकि आज़ादी के समय एक भी ज़िला ऐसा नहीं था। उन्होंने इस स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया।
दूसरे राज्यों से कुछ उदाहरण यह भी दिखाते हैं कि हिंदू समाज का प्रतिरोध किस प्रकार से जनसांख्यिकी बदलाव के इन षड्यंत्रों पर कुछ हद तक अंकुश लगा सकता है। हिमाचल प्रदेश में 2024 में हिंदू समुदाय ने अवैध रूप से बनी मस्जिदों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया, जिसके बाद नगर निगम की अदालत ने एक अवैध निर्माण की अतिरिक्त मंज़िलों को गिराने का आदेश दिया।[25] असम सरकार ने भी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में सक्रिय कदम उठाए हैं। इसके विपरीत, जिन क्षेत्रों में हिन्दू समुदाय निष्क्रिय बना रहा, वहाँ हालात और अधिक बिगड़ते गए।
जब “लव जिहाद” और “लैंड जिहाद” की रणनीतियाँ, वैश्विक आतंकी नेटवर्क से जुड़े स्थानीय मॉड्यूल्स का प्रसार, और अनियंत्रित अवैध घुसपैठ, ये सभी इकाइयाँ आपस में मिल जाती हैं, तो पूरी स्थिति किसी भी समय फट सकने वाले टाइम बॉम जितनी ही ख़तरनाक हो जाती है। यह घटनाक्रम केवल भारत के हिन्दुओं के भविष्य के लिए ही नहीं, बल्कि भारत की सभ्यतागत पहचान, उसकी संप्रभुता, और भौगोलिक अखंडता के लिए भी एक सीधा ख़तरा है।
इसी संदर्भ में, संभल में हुए जनसांख्यिकीय बदलाव हिंदू समाज के लिए एक कठोर चेतावनी हैं—कि अब निष्क्रियता छोड़कर निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया है।
विध्वंस से पुनर्जागरण तक
संभल की जामा मस्जिद को लेकर विवाद इस दावे से जुड़ा है कि यह मस्जिद हरिहर मंदिर की जगह पर बनाई गई थी। कहा जाता है कि पहले मंदिर को ध्वस्त किया गया और उसके बाद वहाँ मस्जिद खड़ी की गई, और यह सब इस्लामी आक्रमणों के दौर में हुआ। मंदिर के विध्वंस की सटीक तिथि को लेकर विद्वानों में मतभेद है। कुछ विवरण इसे बलबन से सिकंदर लोदी के शासनकाल के बीच का बताते हैं, लेकिन इस तिथि को लेकर कोई स्पष्ट सहमति नहीं है। उल्लेखनीय है कि इतिहासकार श्रीराम शर्मा और मीनाक्षी जैन ने बाबर (1526–1530) के शासनकाल के दौरान संभल के एक प्राचीन मंदिर के विध्वंस के प्रमाणों का दस्तावेजीकरण किया है।[26] [27]
संभल का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों में मिलता है, जिनमे इसे हिंदू परंपरा के सबसे प्राचीन पवित्र स्थलों का दर्जा दिया गया है। क्षेत्र से मिले पुरातात्विक अवशेष इस जगह के हज़ारों साल से बसे होने का संकेत देते हैं, और इस तरफ़ भी इशारा करते हैं कि यह क्षेत्र लगातार धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि संभल का मंदिर कम से कम 5,000 साल पुराना है। “संभल” नाम का उल्लेख अलेक्ज़ेंडर कार्लाइल की 1879 की आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया रिपोर्ट में भी मिलता है। इसमें लिखा है कि सतयुग में इस नगर को सम्भलेश्वर, त्रेतायुग में महाद्गिरि और द्वापरयुग में पिंगला कहा जाता था। यानी यह रिपोर्ट भी संभल के गहरे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को मान्यता देती है। इसमें यह भी दर्ज है कि ‘हरि मंदिर’ नाम का एक मंदिर पृथ्वीराज चौहान के समय में दोबारा बनवाया गया था।[28]
यद्यपि इस बात को लेकर पक्के प्रमाण मौजूद नहीं हैं, पर यह मानना तर्कसंगत है कि जब इस्लामिक आक्रांताओं ने हरिहर मंदिर को निशाना बनाया, तो वे संभवतः हिंदू धर्मग्रंथों में संभल के गहरे महत्व से अवगत थे, और संभवतः यही जानकारी उनके हमले को और भी ज़्यादा उकसाने वाली रही होगी। इस विरासत का विध्वंस केवल एक ढाँचे का नाश नहीं था, बल्कि संभल की हिंदू पहचान को मिटाने का एक सोचा-समझा प्रयास था।
फिर भी, यदि संभल के हिंदू अतीत का लोप पतन और विस्थापन की पीड़ा भरी कथा कहता है, तो आज उसकी सभ्यतागत और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की संभावना एक बिल्कुल अलग कथा लिख सकती है—एक ऐसी कहानी, जो संभल के हिन्दुओं के लिए जनसांख्यिकीय और आध्यात्मिक पुनर्निर्माण का प्रतीक बने।
समापन
संभल आज उस सच्चाई का प्रतीक है, जिसे नज़रअंदाज़ करना असंभव है। यह सिर्फ़ एक स्थानीय मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे भारत की तस्वीर है जहाँ हिंदुओं को डराया-धमकाया जाता है, उनके त्योहारों पर रोक लगाई जाती है और उन्हें अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस कराया जाता है। इसके पीछे दशकों से चली आ रही वही तुष्टिकरण की राजनीति है, जो “धर्मनिरपेक्षता” के नाम पर केवल हिंदुओं से उनके बुनियादी अधिकार छीनती रही है। यही राजनीति आज भारत की सभ्यतागत अस्मिता के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बन चुकी है।
लेकिन इस अंधकार में भी उम्मीद की किरण है। संभल में दिख रहा सांस्कृतिक और सभ्यतागत पुनर्जागरण इस बात का सबूत है कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए, पर असली ताक़त स्थानीय हिंदुओं की सक्रिय भागीदारी से ही आई है। समाज और संगठन मिलकर खड़े हुए, आवाज़ उठाई और जनजागरण चलाया।
परन्तु यह संघर्ष आसान नहीं है। वामपंथी और उदारवादी मीडिया इस जागरण को तुरंत “राइट-विंग” या “इस्लामोफोबिया” कहकर बदनाम करने में जुट जाता है। इन शब्दों का मकसद केवल एक है—हिंदुओं को अपराध बोध में धकेलना और उन्हें अपने ही मुद्दों पर बोलने से रोकना।
यही वह ज़हरीला माहौल है जिसमें आज हिंदू समाज को जीना पड़ रहा है। चारों ओर से शत्रुतापूर्ण आख्यानों में घिरा हुआ हिंदू अब समझ चुका है कि यह लड़ाई केवल सांस्कृतिक गौरव की नहीं, बल्कि अस्तित्व की है। इसलिए भारत का सांस्कृतिक और सभ्यतागत पुनर्जागरण अब विकल्प नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक आवश्यकता है—हिंदू पहचान, संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए।
सन्दर्भ सूची
[1] “Reclaiming India’s Heritage: Sambhal’s Key Discoveries”; https://stophindudvesha.org/reclaiming-indias-hindu-heritage-sambhal-discoveries-leading-the-way/
[2] Judicial panel submits report on Sambhal violence; highlights demographic shifts, past riots; https://www.newindianexpress.com/nation/2025/Aug/28/judicial-panel-submits-report-on-sambhal-violence-highlights-demographic-shifts-past-riots
[3] Sambhal violence judicial commission submitted its report, sensational revelation, existence of harihar temple | हरिहर मंदिर के मिले साक्ष्य, फिर निकलेगा बाबर का जिन्न, संभल हिंसा की रिपोर्ट ने सबको चौंकाया; https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/sambhal/sambhal-violence-judicial-commission-submitted-its-report-sensational-revelation-existence-of-harihar-temple/2899889
[4] Hindus reduced to 15 percent in Sambhal report on 2024 riots flags demographic shift | India News – Times Now; https://www.timesnownews.com/india/hindus-reduced-to-15-percent-in-sambhal-report-on-2024-riots-flags-demographic-shift-article-152538860
[5] Sambhal judicial report: Love jihad cases and terror links exposed; https://www.opindia.com/2025/08/uttar-pradesh-judicial-report-on-sambhal-violence-reveals-changing-demography-past-communal-riots-and-targeted-attacks-on-hindus/
[6] Sambhal report shows how Hindus were targeted in order to change demography: UP CM Yogi Adityanath | Lucknow News – The Indian Express; https://indianexpress.com/article/cities/lucknow/yogi-adityanath-up-sambhal-report-hindus-targeted-10219259/
[7] Politics & international meddling obstruct India’s cultural revival; https://stophindudvesha.org/sambhal-violence-political-opportunism-and-international-interference-hinder-indias-cultural-restoration/
[8] Ibid.
[9] ‘People were burned alive, everyone was screaming’, victims of Sambhal riots tell their story – CNBC TV18; https://www.cnbctv18.com/india/sambhal-riots-lord-shiva-temple-victims-stories-people-burned-alive-19525494.htm
[10] संभल: 1986 के दंगे में जिस शख़्स के पिता को आरी से काटा गया, उसने नेजा मेला पर कही ये बात, झकझोर देगी आपबीती – Sambhal man whose father was cut with saw in 1986 riots reacts on Neja Mela his story will; https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/sambhal-man-whose-father-was-cut-with-saw-in-1986-riots-react-on-neja-mela-his-story-will-shock-you-lclam-strc-2198504-2025-03-24
[11] 1986 Sambhal riots: A Hindu businessman was brutally killed, the son still awaits justice; https://www.opindia.com/2025/01/1986-sambhal-riots-bhagwat-sharan-killed-by-muslims-son-still-waiting-for-justice/
[12] Files Reopened, Probe Reordered: Yogi Adityanath Starts Sambhal ‘Surgery’ Day After Trailblazing Interview With Arnab Goswami | Republic World; https://www.republicworld.com/india/up-govt-orders-fresh-probe-into-1978-sambhal-riots-as-yogi-adityanath-says-old-wounds-need-surgery-waqf-board-india-live-news-updates
[13] Judicial panel submits report on Sambhal violence; highlights demographic shifts, past riots; https://www.newindianexpress.com/nation/2025/Aug/28/judicial-panel-submits-report-on-sambhal-violence-highlights-demographic-shifts-past-riots
[14] संभल का पाकिस्तान और अमेरिका कनेक्शन उजागर… न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में टेरर मॉड्यूल को लेकर सामने आए ये बातें – sambhal violence judicial report reveals terror links Pakistan america IcIa – AajTak; https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/sambhal-violence-judicial-report-reveals-terror-links-pakistan-america-lcla-rptc-2321074-2025-08-29
[15] Uttar Pradesh: Intelligence report reveals Sambhal role in Al Qaeda, ISIS recruitment in India – India Today; https://www.indiatoday.in/india/story/uttar-pradesh-intel-report-reveals-this-small-town-sambhal-role-in-al-qaeda-isis-recruitment-in-india-2778722-2025-08-29
[16] Ibid.
[17] Sambhal violence: Judicial panel submits report after 9 months | Hindustan Times; https://www.hindustantimes.com/cities/lucknow-news/sambhal-violence-judicial-panel-submits-report-after-9-months-101756408166257.html
[18] Sambhal judicial report: Love jihad cases and terror links exposed; https://www.opindia.com/2025/08/uttar-pradesh-judicial-report-on-sambhal-violence-reveals-changing-demography-past-communal-riots-and-targeted-attacks-on-hindus/
[19] The Sambhal Files: हिन्दू लड़की का तुर्क से निकाह, भव्य दावत-ए-वलीमा, पलायन की ख़ौफ़नाक कहानी – sambhal violence judicial committee investigation report about love jihad – Navbharat Times; https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/sambhal/sambhal-violence-judicial-committee-investigation-report-about-love-jihad/articleshow/123596145.cms
[20] Western Uttar Pradesh a safe haven for terror suspects; https://www.newindianexpress.com/nation/2018/Dec/27/western-uttar-pradesh-a-safe-haven-for-terror-suspects-1917286.html
[21] PM Modi warns illegal immigration threatens India’s demography; https://www.newsonair.gov.in/pm-modi-warns-illegal-immigration-threatens-indias-demography/
[22] Many states suffering from ‘demographic invasion’ by illegal infiltrators: Assam CM | Hindustan Times; https://www.hindustantimes.com/cities/others/many-states-suffering-from-demographic-invasion-by-illegal-infiltrators-assamcm-101722481854857.html
[23] Assam’s Muslim population may equal Hindus by 2041: Himanta Biswa Sarma | Latest News India; https://www.hindustantimes.com/india-news/assams-muslim-population-may-equal-hindus-by-2041-himanta-biswa-sarma-101753284202735.html
[24] Assam’s 15 districts have become Muslim-majority: Deputy Speaker Numal Momin – The Economic Times; https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/assams-15-districts-have-become-muslim-majority-deputy-speaker-numal-momin/articleshow/122484251.cms?from=mdr
[25] Shimla’s Sanjauli mosque unauthorised, MC chief orders building’s demolition | Hindustan Times; https://www.hindustantimes.com/cities/chandigarh-news/shimlas-sanjauli-mosque-unauthorised-mc-chief-orders-building-s-demolition-101746270692339.html
[26] Sambhal dispute must be seen through its history; https://thesquirrels.in/governance/sambhal-dispute-must-be-seen-through-its-history-8550367
[27] Sambhal riots: Was the centuries-old Kalki temple in Sambhal razed? What 1879 ASI report, historians say – India Today; https://www.indiatoday.in/india/story/sambhal-violence-riot-up-court-plea-shahi-jama-masjid-kalki-temple-history-explained-asi-report-2639611-2024-11-25
[28] Sambhal dispute must be seen through its history; https://thesquirrels.in/governance/sambhal-dispute-must-be-seen-through-its-history-8550367
Donate to HINDUDVESHA
Our Mission is to explore and expose Hindudvesha through research analysis, education and response.
SUPPORT US