अमेरिका के हिंदू प्रवासी हैं असली आदर्श अल्पसंख्यक— शरिया वेलफेयर बस्तियाँ नहीं

आंकड़े साफ कह रहे हैं कि भारतीय समुदाय अमेरिका को मजबूत बना रहा है, लेकिन कुछ लोग अपनी वैचारिक नफरत के लिए उन्हें निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे।

सारांश

ट्रंप की हालिया टिप्पणी ने अमेरिका में प्रवासी योगदान पर बहस फिर से तेज कर दी। उन्होंने 120 देशों की वेलफेयर सूची साझा की, जिसमें यमन, सोमालिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे मुस्लिम-बहुल देश ऊपर हैं, लेकिन भारत का कहीं नाम भी नहीं है। इसका मतलब है कि भारतीय प्रवासियों की वेलफेयर निर्भरता बहुत कम है। यह डेटा “मॉडल माइनॉरिटी” वाली अवधारणा को मजबूत करता है। भारतीय-अमेरिकी उच्च शिक्षा, उच्च आय, आईटी-डॉक्टरी-इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में बड़ी भूमिका और कम अपराध दर के लिए जाने जाते हैं। वे यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स और ग्राउंडब्रेकिंग इनोवेशन में भी सब से आगे हैं। इसके विपरीत, कुछ मुस्लिम प्रवासी समुदायों में वेलफेयर पर ज्यादा निर्भरता, जेलों में अधिक प्रतिनिधित्व, लोन-वुल्फ आतंकी हमले और कट्टरपंथीकरण की घटनाएं देखी जाती हैं। कुछ इलाकों में अलग-थलग बस्तियां और शरिया आधारित मांगें भी चर्चा में रहती हैं। यह लेख इन आंकड़ों के आधार पर तर्क देता है कि इमिग्रेशन नीति को वैचारिक नैरेटिव के बजाय ठोस डेटा, योग्यता और सुरक्षा चिंताओं पर आधारित होना चाहिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले समुदायों को निशाना बनाने की बजाय वास्तविक अंतरों को स्वीकार करना जरूरी है।

डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणी ने एक बार फिर अमेरिका में प्रवासियों के योगदान को लेकर बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने उन 120 देशों की सूची का जिक्र किया जिनके लोग अमेरिका में वेलफेयर (सरकारी सहायता) ले रहे हैं। इस सूची में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यमन और सोमालिया जैसे देश टॉप तीन में शामिल हैं, जबकि भारतीय प्रवासियों का नाम तक नहीं है।

इस आंकड़े ने एक बार फिर “मॉडल माइनॉरिटी” यानी “आदर्श अल्पसंख्यक” वाली अवधारणा को नई जान दे दी है। आमतौर पर आदर्श अल्पसंख्यक समुदाय की पहचान कुछ खास गुणों से की जाती है — जैसे मेहनत का जज्बा, कानून का सम्मान, अच्छी शिक्षा, प्रोफेशनल स्किल्स और अर्थव्यवस्था में ठोस योगदान। साथ ही, सरकारी मदद पर कम निर्भर रहना भी इसका एक अहम हिस्सा माना जाता है। इन सभी मानकों के आधार पर ही किसी समुदाय के मेजबान देश में कुल योगदान को आंका जाता है।

वेलफेयर की इस सूची में भारतीयों का न होना उन पुराने आंकड़ों से पूरी तरह मेल खाता है, जो दिखाते हैं कि भारतीय-अमेरिकी आमतौर पर उच्च आय वाले समूह में आते हैं और डॉक्टरी, इंजीनियरिंग, आईटी और बिजनेस जैसे पेशेवर क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यह कहना स्वाभाविक है कि भारतीय प्रवासियों में वेलफेयर योजनाओं पर निर्भर रहने वालों की संख्या बहुत कम है।

लेकिन यही निष्कर्ष आज के अप्रवासन वाले चर्चा में भारतीयों के खिलाफ फैले नफरती बयानों और ऑनलाइन द्वेष से बिल्कुल नहीं मिलता। जब एक तरफ विभिन्न प्रवासी समूहों के वेलफेयर इस्तेमाल के पैटर्न देखते हैं और दूसरी तरफ भारतीयों के खिलाफ बढ़ता हुआ ऑनलाइन घृणा अभियान देखते हैं, तो यह विरोधाभास और भी साफ नजर आने लगता है।

आगे की चर्चा में हम इसी अंतर को विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे। इस लेख में आंकड़ों और वास्तविक अनुभवों के आधार पर यह देखा जाएगा कि जो नैरेटिव आमतौर पर चलाए जा रहे हैं, वे वाकई हकीकत को दिखाते हैं या फिर उन्हें किसी खास मकसद से बनाया जा रहा है।

नोट: चूंकि अमेरिका में भारतीय प्रवासियों में 80% से ज्यादा लोग हिंदू हैं, इसलिए इस लेख में “भारतीय प्रवासी”, “हिंदू प्रवासी” और “हिंदू-अमेरिकी” शब्दों का इस्तेमाल कई जगह एक-दूसरे के बदले किया जाएगा।

वेलफेयर रुझान: मुस्लिम-बहुल देशों में अपेक्षाकृत अधिक निर्भरता

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने Truth Social अकाउंट पर Immigrant Welfare Recipient Rates by Country of Origin” शीर्षक वाला एक चार्ट साझा किया, जिसमें लगभग 120 देश शामिल थे। इस चार्ट में बताया गया है कि अलग-अलग देशों से आए प्रवासी परिवारों में से कितने प्रतिशत सरकारी वेलफेयर (सहायता) ले रहे हैं। इससे विभिन्न राष्ट्रीयताओं और समुदायों की वेलफेयर पर निर्भरता की साफ तुलना सामने आती है।

आंकड़ों के मुताबिक, कई मुस्लिम-बहुल देशों में वेलफेयर पर निर्भरता काफी अधिक है[1]:

  • यमन — 75.2%
  • सोमालिया — 71.9%
  • अफगानिस्तान — 68.1%
  • बांग्लादेश — 54.8%
  • पाकिस्तान — 40.2%

गौर करने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि भारत इस सूची में शामिल ही नहीं है। इसका मतलब साफ है कि भारतीय प्रवासियों द्वारा वेलफेयर का इस्तेमाल इस अध्ययन की रिपोर्टिंग सीमा (जो लगभग 25% के आसपास लगती है) से भी काफी कम है। ये आंकड़े एक बार फिर इस बात पर जोर देते हैं कि अप्रवासन (इमिग्रेशन) से जुड़ी बहस को अनुमानों, धारणाओं या वैचारिक नैरेटिव के बजाय ठोस, सत्यापित डेटा और स्पष्ट मानकों पर आधारित होना चाहिए।

भारतीय-अमेरिकी: मेरिटोक्रेसी का जीवंत उदाहरण

एक समय में भारतीय-अमेरिकियों को मॉडल माइनॉरिटी कहा जाता था। इसके पीछे सिर्फ कानून का पालन करना ही नहीं, बल्कि कई अन्य खूबियाँ भी हैं — जैसे उच्च शिक्षा, पेशेवर कौशल और औसत से कहीं ज़्यादा प्रति व्यक्ति आय।

भारतीय-अमेरिकियों के योगदान पर चर्चा 21वीं सदी की शुरुआत में तेज़ हुई। American Enterprise Institute के एक लेख में उनकी असाधारण सफलता और अमेरिकी इमिग्रेशन नीति पर पड़ने वाले प्रभाव को खास तौर पर रेखांकित किया गया। लेख में बताया गया कि तकनीक और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारतीय-अमेरिकियों की मजबूत उपस्थिति है। कुल आबादी में उनका हिस्सा 2% से भी कम है, फिर भी वे लगभग 3% इंजीनियर, 7% आईटी वर्कफोर्स और 8% डॉक्टर व सर्जनों का योगदान देते हैं[2]। कई ग्रामीण और संसाधन-रहित इलाकों में भारतीय मूल के डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं[3]। लेख के अनुसार, इस सफलता का एक बड़ा कारण भारतीय संस्कृति में शिक्षा और अकादमिक उपलब्धियों को दिया जाने वाला बहुत ऊँचा महत्व है।

“मॉडल माइनॉरिटी” शब्द सबसे पहले 1960 के दशक में इस्तेमाल होने लगा था, जब जापानी, चीनी और कोरियाई मूल के पूर्वी एशियाई प्रवासियों को उनकी उच्च आय और बेहतरीन शैक्षिक प्रदर्शन के कारण आदर्श प्रवासी समूह माना जाने लगा। 2007 में एक बड़ा बदलाव देखा गया, जब भारतीय-अमेरिकी परिवारों की औसत आय लगभग 83,000 डॉलर तक पहुँच गई — जो पूर्वी एशियाई समुदायों की 61,000 डॉलर और सामान्य अमेरिकी आबादी की 55,000 डॉलर से काफी ज़्यादा थी[4]

हाल के वर्षों में भी भारतीय प्रवासी शिक्षा, रोज़गार और आय जैसे हर प्रमुख संकेतक पर लगातार शीर्ष पर रहे हैं। Migration Policy Institute की नवंबर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय प्रवासियों में अंग्रेज़ी भाषा की दक्षता अन्य विदेशी-जन्मे लोगों की तुलना में कहीं ज़्यादा है। उनकी शैक्षिक उपलब्धियाँ और भी प्रभावशाली हैं: 2023 में 25 साल या उससे ज़्यादा उम्र के 81% भारतीय प्रवासियों के पास कम से कम स्नातक डिग्री थी, जबकि अमेरिका में जन्मे वयस्कों में यह आंकड़ा सिर्फ 36% और सभी विदेशी-जन्मे वयस्कों में 35% था। इसके अलावा, लगभग 49% भारतीय प्रवासियों के पास उच्चतर (एडवांस्ड) डिग्री थी — जो अमेरिका में जन्मे लोगों के 14% और कुल विदेशी-जन्मे आबादी के 16% से बहुत ज़्यादा है[5]। आर्थिक आंकड़े भी ऐसी ही तस्वीर पेश करते हैं। मात्र 6% भारतीय प्रवासी गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं, जबकि सभी प्रवासियों में यह आंकड़ा 14% है। भारतीय प्रवासियों के परिवारों की औसत आय अमेरिका में जन्मे परिवारों से दोगुनी से भी ज़्यादा है और अन्य सभी प्रवासी परिवारों की औसत आय से भी काफी ऊपर है[6]

इन उपलब्धियों के साथ ही भारतीय-अमेरिकियों को कम अपराध दर और उन सांस्कृतिक मूल्यों से भी जोड़ा जाता है जो परिवार की स्थिरता और समाज में सहज घुलमिल जाने पर ज़ोर देते हैं।

इतनी सारी सकारात्मक विशेषताओं और “मॉडल माइनॉरिटी” की परिभाषा से मेल खाने के बावजूद, मीडिया और अकादमिक चर्चाओं में भारतीयों, खासकर हिंदू पहचान, को अक्सर सीमित और सरलीकृत तरीके से पेश किया जाता है। इससे वे आंकड़े और जटिल वास्तविकताएँ अनदेखी रह जाती है जो कहीं ज़्यादा संतुलित और गहरी हैं।

कानून-व्यवस्था के आंकड़े जिन पर बिरले ही चर्चा होती है

पश्चिमी देशों में जेल आबादी के आंकड़े एक साफ पैटर्न दिखाते हैं — कुछ समुदाय अपनी आबादी के अनुपात के मुकाबले जेलों में कहीं ज्यादा संख्या में नजर आते हैं। मिसाल के तौर पर, अमेरिका में मुस्लिम आबादी करीब एक  प्रतिशत है, लेकिन अनुमान के मुताबिक वे फेडरल जेलों में लगभग 12 प्रतिशत और स्टेट जेलों में करीब 9 प्रतिशत कैदियों का हिस्सा बनाते हैं। एफबीआई के आंकड़ों के हवाले से यह भी कहा जाता है कि आतंकवाद निगरानी डेटाबेस में शामिल नामों का बड़ा हिस्सा मुस्लिम पहचान से जुड़ा हुआ है।

इसके अलावा, एफबीआई के टेररिज्म स्क्रीनिंग डेटाबेस में करीब 1.5 मिलियन नामों में से लगभग 98 प्रतिशत मुस्लिम नाम बताए जाते हैं। अपराध-प्रवृत्ति का एक सूचकांक, जो किसी समूह की जेल आबादी के प्रतिशत को उसकी कुल आबादी के प्रतिशत से विभाजित करके निकाला जाता है, अमेरिका में मुस्लिम समूहों के लिए 12 के आसपास बताया गया है। यह आंकड़ा इसलिए अहम है क्योंकि 1 से ज्यादा का मान उस समूह में जेल-योग्य अपराध होने की संभावना सामान्य आबादी से ज्यादा होने का संकेत है[7]

दूसरी ओर हिंदू जो अमेरिका की आबादी में करीब 2 प्रतिशत से थोड़ा कम हैं, जेल आबादी में सिर्फ 0.2 प्रतिशत के आसपास ही दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्टों की समीक्षा में हिंदू-अमेरिकी प्रवासियों से जुड़े गंभीर अपराधों के उदाहरण बहुत कम मिलते हैं। सार्वजनिक और नागरिक समाज की चर्चाओं में भी उनकी आपराधिक प्रवृत्ति या कानून-व्यवस्था भंग करने को लेकर लगभग कभी चिंता नहीं उठती। उल्टा चर्चा ज्यादातर टेक इंडस्ट्री में उनकी बड़ी उपस्थिति पर केंद्रित रहती है। साथ ही ऐसे नैरेटिव भी चलते हैं जिनमें आरोप लगाया जाता है कि इस क्षेत्र में हिंदू समाज की रूढ़िवादी संरचनाएं मजबूत हो रही हैं या जाति आधारित भेदभाव को बढ़ावा मिल रहा है।

चूंकि तथ्यों और तर्क के आधार पर हिंदू-अमेरिकियों की आलोचना करना मुश्किल है और उन्हें आमतौर पर शांतिपूर्ण, स्थिर तथा समाज और देश के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने वाले समुदाय के रूप में देखा जाता है, इसलिए “हिंदुत्व राजनीति” या “जातिगत पक्षपात” जैसे नैरेटिव अक्सर वैकल्पिक आलोचना के साधन के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं।

कुछ मामलों में मुस्लिम-बहुल देशों से आए प्रवासियों के खास समूहों को विशेष क्षेत्रों में गंभीर अपराधों से जोड़ा जाता है, जिसके बाद प्रशासन कभी-कभी सख्त कदम उठाने पर विचार करता है। उदाहरण के लिए, 2025 में मिनेसोटा में सोमाली प्रवासी समुदाय तब चर्चा में आया जब करदाताओं के अरबों डॉलर के कथित दुरुपयोग के आरोप लगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इन मामलों में सोमाली समुदाय के कुछ सदस्यों की संलिप्तता बताई गई। कुछ सूत्रों का कहना है कि इन फंड्स का एक हिस्सा सोमालिया भेजा गया, जहां कथित तौर पर वह अल-शबाब आतंकी संगठन तक पहुंचा[8]

इन रिपोर्टों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अवैध इमिग्रेशन पर कार्रवाई के लिए संघीय एजेंटों को तैनात किया। इस कदम का कुछ पक्षों ने विरोध किया और कहा कि एक खास प्रवासी समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। सिटी जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका में सोमाली प्रवासियों से जुड़ी उच्च अपराध दर की चिंताएं बेबुनियाद नहीं हैं। इसमें यह भी उल्लेख है कि डेनमार्क और नॉर्वे जैसे देशों में, जहां आंकड़े ज्यादा विस्तार से रखे जाते हैं, सोमाली प्रवासियों के खिलाफ दोषसिद्धि या आरोपों की दर स्थानीय आबादी की तुलना में कई गुना ज्यादा है[9]

मार्च 2026 में फिलमोर काउंटी जर्नल में प्रकाशित एक लेख में भी मुस्लिम प्रवासी आबादी के कुछ हिस्सों से जुड़ी कानून-व्यवस्था की चुनौतियों पर चिंता जताई गई। लेख में कहा गया कि हंगरी और पोलैंड जैसे कुछ देशों को छोड़कर यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में सामाजिक समावेशन और एकीकरण में काफी मुश्किलें आ रही हैं। सोमालिया की स्थिति का जिक्र करते हुए लेख में एक खास अपराध-संस्कृति के जड़ पकड़ने का दावा किया गया और अमेरिका में सोमाली प्रवासियों के सांस्कृतिक समायोजन पर सवाल उठाए गए। लेख में यह भी बताया गया कि सोमाली परिवारों का बड़ा हिस्सा वेलफेयर सहायता पर निर्भर है।

लेख ने साफ नीतिगत रुख अपनाते हुए मुस्लिम-बहुल देशों से इमिग्रेशन पर प्रतिबंध लगाने जैसे सुझाव भी दिए। तर्क यह दिया गया कि दीर्घकालिक समावेशन को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है। इसमें धार्मिक और वैचारिक कारकों का भी जिक्र किया गया, जिसमें कहा गया कि कुछ लोग वैश्विक व्यवस्था को शरिया कानून के ढांचे में देखते हैं और उसके व्यापक राजनीतिक प्रभावों को बढ़ावा देते हैं[10]

भारतीय-अमेरिकियों का कानून-व्यवस्था से जुड़ा प्रोफाइल इसके बिल्कुल उलट है। आबादी में समान हिस्सेदारी के बावजूद अपराध के आंकड़ों में उनका प्रतिनिधित्व बहुत कम है और गंभीर अपराधों के मामले भी बेहद सीमित हैं। सार्वजनिक चर्चा में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को कानून-व्यवस्था की समस्याओं से लगभग कभी नहीं जोड़ा जाता। इसके बजाय स्थिरता, नियमों का पालन और सामाजिक समावेशन का पैटर्न ज्यादा नज़र आता है।

यह फर्क केवल संयोग नहीं है, बल्कि शिक्षा, आय और पेशेवर उपलब्धियों से जुड़े बड़े आंकड़ों से मेल खाता है। इससे उन समुदायों के बीच साफ अंतर उभरता है जिन्हें सुरक्षा जोखिम के नजरिए से देखा जाता है और उन समुदायों के बीच जो मुख्य रूप से रचनात्मक और सकारात्मक योगदान देते हैं।

कट्टरपंथ एक गंभीर विषय जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है

अमेरिका में कुछ मुस्लिम प्रवासियों के कट्टरपंथीकरण का मुद्दा काफी लंबे समय से गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। विभिन्न रिपोर्टों में इसे खास तौर पर लोन वुल्फ हमलों यानी अकेले हमलावर द्वारा की गई हिंसक घटनाओं से जोड़ा गया है।

मार्च 2026 में इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक डायलॉग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रेरित कट्टरपंथी गतिविधियां अमेरिका में अभी भी जारी हैं और इनमें किशोरों की भूमिका काफी बड़ी बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि 2025 में आईएस समर्थकों ने अमेरिका में दो सफल हमले किए, जबकि पांच अन्य साजिशों को समय रहते नाकाम कर दिया गया। साथ ही, छह लोगों को एक नामित विदेशी आतंकी संगठन को सहायता देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया[11]

इसी तरह, इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस के एक अध्ययन में पश्चिमी लोकतंत्रों में लोन-वुल्फ आतंकी हमलों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच सालों में पश्चिमी देशों में हुए घातक आतंकी हमलों में 93 प्रतिशत मामलों में अकेला हमलावर जिम्मेदार था। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सात पश्चिमी देश सबसे ज्यादा प्रभावित 50 देशों की सूची में शामिल हैं, जिसमें अमेरिका 34वें स्थान पर है। रिपोर्ट में 1994 से 2021 के बीच यूरोप में जिहादी आतंकी साजिशों के आंकड़ों का भी जिक्र है, जिसमें पता चलता है कि 61 प्रतिशत से ज्यादा साजिशें अकेले हमलावरों द्वारा की गईं, जबकि दो या उससे ज्यादा लोगों वाले समूहों की हिस्सेदारी सिर्फ 18 प्रतिशत घटनाओं में रही[12]

कट्टरपंथी इस्लामिस्ट विचारधारा से प्रभावित लोगों द्वारा की गई आतंकी वारदातों या हिंसक घटनाओं में बढ़ती भूमिका, चाहे वह लोन-वुल्फ हमले हों या सामूहिक गोलीबारी, ने सुरक्षा एजेंसियों को और भी सतर्क कर दिया है। मार्च 2026 में टेक्सास के एक बार में “प्रॉपर्टी ऑफ अल्लाह” लिखे कपड़े पहने एक हमलावर ने गोली चलाकर दो लोगों की हत्या कर दी और 14 लोगों को घायल कर दिया[13]। इस घटना के बाद कांग्रेसमैन एंडी ओग्ल्स ने मुस्लिम-बहुल देशों से इमिग्रेशन रोकने के लिए एक विधेयक पेश करने की घोषणा की। प्रस्तावित कानून इमिग्रेशन एंड नेशनैलिटी एक्ट में संशोधन कर लीबिया, यमन, ईरान और सीरिया जैसे देशों से आने वाले इमिग्रेशन पर प्रतिबंध लगाने की बात करता है[14]

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा वित्तपोषित एक रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि अमेरिका की जेलें धीरे-धीरे कट्टरपंथ फैलाने के केंद्र बनती जा रही हैं। रिपोर्ट में “प्रिजन इस्लाम” के विकसित हो रहे रूप को लेकर खास चिंता जताई गई है। कई चर्चित आतंकी मामलों में दोषी लोग लंबी सजाएं काट रहे हैं और ऐसे माहौल में एक जटिल नेटवर्क बनने की आशंका है, जहां गैर-मुस्लिम कैदियों का धर्म परिवर्तन हो सकता है और वे कट्टर विचारधाराओं के संपर्क में आ सकते हैं। इस अध्ययन में 15 जेल पादरियों, 9 गैंग इंटेलिजेंस अधिकारियों और फ्लोरिडा तथा कैलिफोर्निया की जेलों में बंद 30 हिंसक अपराधियों से बातचीत शामिल थी। रिपोर्ट में ऐसे कई उदाहरण दर्ज किए गए हैं जहां धर्म का इस्तेमाल लोगों को धीरे-धीरे कट्टरपंथ की ओर ले जाने के लिए किया गया[15] [16]

सांस्कृतिक समावेशन बनाम शरिया बस्तियाँ

हिंदू समुदाय ने अमेरिकी समाज में अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखते हुए बेहद अच्छी तरह से समाहित होने का नमूना पेश किया है। उन्होंने विविधता को जगह देते हुए भी स्थानीय सामाजिक मानकों और मूल्यों को विस्थापित नहीं किया। योग और मेडिटेशन की बढ़ती लोकप्रियता तथा भारतीय खाने का हर जगह फैलता आकर्षण इसी अनोखे सांस्कृतिक समन्वय का जीता-जागता उदाहरण है, जहां परंपरा और आधुनिकता के बीच अच्छा संतुलन दिखाई देता है[17]

इसके उलट, कुछ मुस्लिम प्रवासी समुदाय सार्वजनिक जीवन में अपनी धार्मिक प्रथाओं के लिए विशेष छूट और व्यवस्थाओं की मांग करते रहे हैं, जिनमें व्यक्तिगत और सामुदायिक मामलों में शरिया कानून को मान्यता देने की बात भी शामिल है।

अमेरिका में कुछ इलाकों में अपेक्षाकृत बंद या अलग-थलग मुस्लिम बस्तियों के उभरने की चर्चा भी होती रही है। उदाहरण के तौर पर, प्रस्तावित EPIC City परियोजना को लेकर गैर-मुस्लिमों के संभावित बहिष्कार और शरिया आधारित सामाजिक मानकों के अनौपचारिक रूप से लागू होने की चिंताएं जताई गई हैं। कुछ विश्लेषणों में नॉर्थ टेक्सास जैसे क्षेत्रों में शरिया आधारित मध्यस्थता व्यवस्थाएं चलने की भी बात कही गई है। वहीं डियरबॉर्न जैसे शहरों में कई गैर-मुस्लिम निवासियों ने बढ़ते मुस्लिम वर्चस्व के कारण स्थानीय स्तर पर उपेक्षा बढ़ने और समानांतर कानूनी व सांस्कृतिक व्यवस्थाएं बनने की चिंता व्यक्त की है[18]

दूसरी ओर, भारतीय-अमेरिकियों ने योग्यता आधारित इमिग्रेशन को मजबूत करने और नवाचार तथा तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने में अहम भूमिका निभाई है। नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के बिलियन डॉलर वाले स्टार्टअप्स में से आधे में कम से कम एक प्रवासी संस्थापक है, और इनमें सबसे ज्यादा 66 भारतीय मूल के संस्थापक हैं। इसके अलावा, 648 यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स में से 72 भारतीय मूल के संस्थापकों द्वारा चलाए जा रहे हैं, जिनका कुल मूल्यांकन करीब 195 अरब डॉलर है और इनमें लगभग 55,000 लोग काम करते हैं। भारतीय-अमेरिकियों ने परोपकार, सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान, व्यापार और रोजगार सृजन के जरिए भी समाज के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है[19]

यह तुलना साफ दिखाती है कि अमेरिका में हिंदू-अमेरिकी और मुस्लिम प्रवासी समुदायों की स्थिति और प्राथमिकताएं काफी अलग हैं। जहां एक समुदाय को अक्सर शिकायत आधारित राजनीति और खास धार्मिक मांगों से जोड़ा जाता है, वहीं दूसरा समुदाय मुख्यधारा में पूरी तरह घुल-मिलकर अमेरिकी मूल्यों के साथ तालमेल बिठाता है और समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति तथा राजनीति हर क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देता है।

निष्कर्ष

एक मजबूत और टिकाऊ इमिग्रेशन नीति को चुनिंदा गुस्से या सुविधाजनक नैरेटिव के आधार पर नहीं बनाया जा सकता। यहां पेश किए गए आंकड़े अलग-अलग समुदायों के बीच साफ-साफ अंतर दिखाते हैं — चाहे बात वेलफेयर पर निर्भरता की हो, शिक्षा की उपलब्धियों की, अपराध के पैटर्न की या आर्थिक योगदान की। किसी भी गंभीर नीतिगत चर्चा की शुरुआत इन अंतरों को स्वीकार करने से होनी चाहिए, न कि उन्हें अनदेखा करने से।

साथ ही, इमिग्रेशन नीति का असली मकसद हमेशा साफ रहना चाहिए — मेजबान समाज को मजबूत बनाना। यह कानूनी, योग्यता-आधारित और सामाजिक रूप से संतुलित समावेशन के जरिए ही संभव है। इसके लिए जरूरी है कि कौशल, ठोस योगदान और अमेरिकी संस्थागत मूल्यों के साथ तालमेल को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाए। जहां जरूरी हो, वहां सुरक्षा और प्रशासन से जुड़ी वास्तविक चिंताओं का भी समाधान किया जाए।

मगर आज का विमर्श अक्सर ठीक इसके उलट दिशा में जा रहा है। जिन समुदायों का प्रदर्शन बेहतर है, उन्हें वैचारिक ढांचे में फंसाकर निशाना बनाया जा रहा है, जबकि ज्यादा जटिल और असहज सवालों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है। ऐसा रवैया न सिर्फ हकीकत को तोड़-मरोड़कर पेश करता है, बल्कि इमिग्रेशन व्यवस्था पर लोगों का विश्वास भी कमजोर करता है।

आखिरकार, एक तर्कसंगत और लंबे समय तक टिकने वाली इमिग्रेशन नीति वही हो सकती है जो ठोस आंकड़ों, निष्पक्षता और परिणामों के साफ आकलन पर आधारित हो — न कि बयानबाजी या तात्कालिक राजनीतिक फायदे पर।

संदर्भ सूची 

[1] Trump shares list of 120 countries whose immigrants receive welfare in US – Why was India excluded? – The Times of India; https://timesofindia.indiatimes.com/world/us/trump-shares-list-of-120-countries-whose-immigrants-receive-welfare-in-us-why-was-india-excluded/articleshow/126340688.cms

[2] Indian Americans: The New Model Minority | AEI;  https://www.aei.org/articles/indian-americans-the-new-model-minority/

[3] Indian Immigrants: America’s Merit Backbone;  https://stophindudvesha.org/how-indian-immigrants-anchor-americas-success-story-setting-the-standard-for-merit-based-immigration/

[4] Indian Americans: The New Model Minority | AEI;  https://www.aei.org/articles/indian-americans-the-new-model-minority/

[5] Article: Indian Immigrants in the United States | migrationpolicy.org    https://www.migrationpolicy.org/article/indian-immigrants-united-states

[6]Ibid.

[7] Why are Muslims overrepresented in Western prisons?;  https://stophindudvesha.org/why-are-muslims-overrepresented-in-western-prisons/

[8] Minnesota Welfare Fraud: Some Funds Went to Al-Shabaab;   https://www.city-journal.org/article/minnesota-welfare-fraud-somalia-al-shabaab

[9] Yes, Somali immigrants Commit More Crime Than Natives; https://www.city-journal.org/article/minnesota-somali-fraud-immigration-crime

[10] The Muslim Immigration Problem – Fillmore County Journal; https://fillmorecountyjournal.com/the-muslim-immigration-problem/

[11] Islamic State group activity in the US in 2025 – Institute for Strategic Dialogue;  https://www.isdglobal.org/digital-dispatch/islamic-state-group-activity-in-the-us-in-2025/

[12] Lone Wolf and Youth Terrorism;  https://www.visionofhumanity.org/wp-content/uploads/2025/03/Lone-Wolf-and-Youth-Terrorism.pdf

[13] Suspect in Texas bar shooting wore ‘Property of Allah’ clothing and Iranian flag emblem according to AP source | PBS News; https://www.pbs.org/newshour/nation/suspect-in-texas-bar-shooting-wore-property-of-allah-clothing-and-iranian-flag-emblem-according-to-ap-source

[14] Fox News: MAGA hardliner pushes ban on immigration from Islamic countries, US adversaries in wake of Texas shooting | Representative Ogles; https://ogles.house.gov/media/press-releases/fox-news-maga-hardliner-pushes-ban-immigration-islamic-countries-us

[15] Why are Muslims overrepresented in Western prisons?;  https://stophindudvesha.org/why-are-muslims-overrepresented-in-western-prisons/#_ftn18

[16] Terrorist Recruitment in American Correctional Institutions: An Exploratory Study of Non-Traditional Faith Groups Final Report; https://www.ojp.gov/pdffiles1/nij/grants/220957.pdf

[17] Indian Immigrants: America’s Merit Backbone; https://stophindudvesha.org/how-indian-immigrants-anchor-americas-success-story-setting-the-standard-for-merit-based-immigration/

[18] Democracy on the Defensive: Europe Confronts Radical Islam; https://stophindudvesha.org/democracy-on-the-defensive-europe-confronts-radical-islam/

[19] Indian Immigrants: America’s Merit Backbone; https://stophindudvesha.org/how-indian-immigrants-anchor-americas-success-story-setting-the-standard-for-merit-based-immigration/

Rati Agnihotri
Rati Agnihotri
Rati Agnihotri is an independent journalist and writer currently based in Dehradun (Uttarakhand). Rati has extensive experience in broadcast journalism, having worked as a Correspondent for Xinhua Media for 8 years. She has also worked across radio and digital media and was a Fellow with Radio Deutsche Welle in Bonn. Rati regularly contributes articles to various newspapers, journals and magazines. Her articles have been recently published in "Firstpost", "The Sunday Guardian", " Organizer", OpIndia", "Hindupost", "Garhwal Post", "Sanatan Prabhat", etc. Rati writes extensively on issues concerning politics, geopolitics, Hindu Dharma, culture, society, etc. The points of intersection between geopolitics and culture are of special interest to her. A lot of her work explores issues concerning Bharat's civilizational and cultural ethos from a global perspective. She obtained her master’s degree in International Journalism from the University of Leeds, UK and a BA (Hons) English Literature from Miranda House, Delhi University. Rati is also a bilingual poet (English and Hindi) with two collections of English poetry to her credit. Her first poetry collection "The Sunset Sonata" has been published by Sahitya Akademi, India's National Academy of Letters. Her second poetry book "I'd like a bit of the Moon" has been published by Red River.
See All Contributions

Donate to HINDUDVESHA

Our Mission is to explore and expose Hindudvesha through research analysis, education and response.

SUPPORT US