फेथ अटैक: अमेरिका में एक हिंदू छात्रा की धार्मिक पहचान मिटाने की साज़िश
यह लेख एक ऐसी मासूम हिंदू छात्रा की सच्ची आपबीती को सामने लाता है, जो अमेरिका में पहले विश्वविद्यालय परिसर और फिर नौकरी की जगह पर धर्मांतरण के जबरदस्त दबाव से गुज़री — पहले ईसाई मिशनरियों से और फिर मुस्लिम साथियों से। उसकी पहचान को सुरक्षित रखने के लिए नाम बदल दिया गया है
- शांत स्वभाव की भारतीय छात्रा आकृति को टेक्सास में ईसाई मिशनरियों द्वारा कई बार धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया गया।
- यह प्रचार सिर्फ चर्चों तक सीमित नहीं था। सड़कों, कॉलेज कैंपस और सामुदायिक केंद्रों में भी विदेशी छात्रों को फंसाने की योजनाएं सक्रिय रूप से चलाई जा रही थीं।
- जब आकृति ने टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम शुरू किया, तो कुछ मुस्लिम सहकर्मी दोस्ती की आड़ में उसे अपने धर्म की ओर मोड़ने की कोशिश करते रहे।
- जब आकृति ने एक सहकर्मी की गलत मंशा को भांपकर उससे दूरी बनाई, तो उस व्यक्ति ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया और उस पर झूठा केस कर दिया। लेकिन आकृति ने हार नहीं मानी और अंततः न्याय मिला।
- अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने के लिए शादी जैसे आसान रास्ते को ठुकराकर आकृति ने आत्मसम्मान का रास्ता चुना। वह भारत लौटीं और अब दूसरों को भी अपनी आस्था और पहचान बचाए रखने की सलाह देती हैं।
मुंबई की रहने वाली आकृति पंडित (बदला हुआ नाम) अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। बचपन से ही वह शांत और अंतर्मुखी स्वभाव की रहीं। भीड़-भाड़ और बहसों से दूरी बनाए रखना उन्हें पसंद था। लेकिन जो लोग उन्हें नज़दीक से जानते थे, वे यह भी जानते थे कि उनके भीतर एक जीवंत, मज़ाकिया और संवेदनशील व्यक्तित्व छिपा है, जो केवल अपनों के बीच ही खुलता था।
मुंबई के ठाणे उपनगर में पली-बढ़ी आकृति अपनी मां के बहुत करीब थीं। उन्हें बचपन से ही पढ़ाई और आध्यात्मिक विषयों में रुचि थी। उनके माता-पिता सादगी पसंद और सकारात्मक सोच वाले थे, जिन्होंने आकृति को सिखाया कि सभी के साथ सम्मान और सहृदयता से पेश आना चाहिए।
इन मूल्यों को अपनाने के साथ-साथ आकृति ने जीवन में व्यावहारिक सतर्कता भी विकसित की। वह कहती हैं, “मैं हमेशा सोच-समझकर लोगों से मिलती थी, इसलिए मेरे दोस्त बहुत कम थे। मुझे भीड़ पसंद नहीं, और जब तीन-चार लोगों के बीच होती हूं, तो घबरा जाती हूं।”
2003 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद आकृति ने अमेरिका जाकर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, अर्लिंगटन से नैनोइंजीनियरिंग में मास्टर्स करने का बड़ा फैसला लिया। उस समय यह विषय नया था, और पढ़ाई में आकृति समय से आगे चल रही थीं। लेकिन असली चुनौती पढ़ाई नहीं थी, बल्कि वो सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल था जिससे वह बिल्कुल अनजान थीं।
भाग 1: कैंपस में धर्मांतरण का सुनियोजित प्रयास
जिस चीज़ के लिए आकृति बिल्कुल तैयार नहीं थीं, वो था अमेरिका पहुँचते ही लगने वाला सांस्कृतिक झटका। यूनिवर्सिटी कैंपस में ईसाई मिशनरियों ने धीरे-धीरे उनके चारों ओर एक तरह का जाल बुनना शुरू किया। यही अनुभव उनके लिए सबसे बड़ा और चौंकाने वाला था।
आकृति को जल्दी ही समझ आ गया कि वहां कई ईसाई प्रचारक कैंपस में बेहद सक्रिय हैं, जो ख़ास तौर पर दूसरे धर्मों के छात्रों को अपने टारगेट पर लेते हैं। ये गतिविधियाँ अक्सर खुले में नहीं होती थीं, लेकिन उनकी निरंतर मौजूदगी और चालाकी से ये साफ़ था कि ये मिशनरी काफी संगठित और आक्रामक ढंग से काम कर रहे थे।
टेक्सास में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए आकृति कहती हैं, “मुझे ऐसा लगता था जैसे किसी शांत लड़की को ज़बरदस्ती किसी तेज़, शोरगुल भरी दुनिया में फेंक दिया गया हो।” वहां के खुले स्वभाव वाले और आत्मविश्वास से भरे लोगों के बीच खुद को फिट करना उनके लिए आसान नहीं था। वहां तो जो लोग बातों में तेज़, रंगीन मिज़ाज वाले और हर समय एक्टिव रहते थे — वही सबसे ज़्यादा नोटिस किए जाते थे।
लेकिन दिक्कत सिर्फ़ कल्चर की नहीं थी। कुछ ही दिनों में आकृति ने महसूस किया कि कुछ लोग खास तौर पर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स — और उनमें भी नए आए छात्रों — को निशाना बना रहे हैं। वह बताती हैं, “अर्लिंगटन पहुंचते ही पहले ही दिन मुझे ऐसे कई ईसाई प्रचारक मिल गए जो नए स्टूडेंट्स से दोस्ती कर उन्हें धीरे-धीरे धर्म बदलने की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। ये लोग खासकर उन्हीं को टारगेट करते हैं जो नए होते हैं, अकेले होते हैं, और जिन्हें सपोर्ट सिस्टम की ज़रूरत होती है। भारत से जो छात्र विदेश आते हैं, उन्हें इस तरह की चीज़ों की जानकारी बिल्कुल नहीं होती। क्योंकि भारत में, कम से कम ज़्यादातर जगहों पर, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता।”
आकृति को इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि टेक्सस अमेरिका के उस हिस्से में आता है जिसे “बाइबल बेल्ट” कहा जाता है। ये अमेरिका का दक्षिणी इलाका है जहां ईसाई प्रोटेस्टेंट धर्म का प्रचार और उसका सांस्कृतिक प्रभाव बहुत गहरा है।
धीरे-धीरे आकृति की नज़र में यह भी आया कि किस तरह चर्चों को सोच-समझकर यूनिवर्सिटी कैंपस के आस-पास बनाया गया है। वो कहती है, “अजीब बात ये थी कि कई चर्च कैंपस और उसके आस-पास इस तरह से बने हुए थे जैसे खासतौर पर छात्रों को ही निशाना बनाया जा रहा हो। और ये जानकर मुझे और भी अजीब लगा कि चर्चों में भी आपस में बंटवारे थे। जब मैंने पहली बार सुना कि यहां बैपटिस्ट, कैथोलिक, एपिस्कोपल, मेथोडिस्ट, एवेंजेलिकल, मिशनरी, लूथरन, पेंटेकोस्टल, नॉन-डिनॉमिनेशनल और प्रेस्बिटेरियन आदि डिविज़न्स के चर्च हैं, तो मैं बिलकुल हैरान रह गई। इनमें से कई नाम तो मैंने इससे पहले कभी सुने ही नहीं थे। बाद में पता चला कि हर चर्च के लोग सिर्फ अपने चर्च में जाते हैं, दूसरे चर्च में नहीं। वाक़ई, यह कितना अजीब है! और फिर यही लोग हमें जाति, पंथ और संप्रदाय पर भाषण देते हैं।”
ओरिएंटेशन वीक के दौरान आकृति ने कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ानी शुरू की। तभी उसकी मुलाकात चार्ल्स और एरिन से हुई—दो अमेरिकी छात्र जो पहली नज़र में काफी मित्रतापूर्ण और मददगार लगे। भले ही ये दोनों आकृति के डिपार्टमेंट के नहीं थे, लेकिन वो आकृति और उसके साथियों के ग्रुप में अकसर शामिल हो जाते और कैंपस को जानने-समझने में मदद की पेशकश करते। एक दिन उन्होंने सबको एक “कम्युनिटी सेंटर” चलने का न्योता दिया, जहां जाकर “आराम करने और मुफ्त कॉफी-पिज्जा खाने-पीने” की बात कही। इस घटना को याद करते हुए आकृति आगे कहती हैं, “वो खास तौर पर ‘मुफ्त’ शब्द पर जोर दे रहा था।”
जिस कम्युनिटी सेंटर में वो सब गए, वहाँ ढेर सारे गेम्स और आरामदायक फर्नीचर था। पहली नज़र में वो जगह काफी दोस्ताना और आराम देने वाली लगी। लेकिन असली चौंकाने वाली बात तब हुई जब चार्ल्स और एरिन ने अचानक हिंदी में बात करना शुरू कर दिया। इससे वहाँ मौजूद सभी भारतीय छात्र बहुत प्रभावित हो गए। आकृति बताती हैं, “वो बड़े गर्व से हिंदी बोल रहे थे। मुझे तब और भी हैरानी हुई जब उन्होंने देवनागरी में लिखकर भी दिखाया। वो हर अक्षर बिल्कुल सही इस्तेमाल कर रहे थे। मैं सोचने लगी कि उन्होंने इसे सीखने में कितना समय और मेहनत लगाई होगी।”
जैसे-जैसे शाम बीतती गई, वहां पिज्जा और सॉफ्ट ड्रिंक परोसे जाने लगे और दूसरे अंतरराष्ट्रीय छात्र भी वहां पहुंचने लगे—जिनमें से कई बस खाना खाकर निकल जाते थे। आकृति याद करते हुए कहती हैं, “जहां तक मुझे याद है, मैं शायद अकेली विदेशी छात्रा थी जिसने उस मुफ्त खाने को हाथ तक नहीं लगाया।”
जल्दी ही उस बैठक की असली मंशा सामने आ गई। आकृति बताती हैं, “वो अंतराष्ट्रीय छात्रों से मित्रता का वातावरण अचानक से एक तरह की बाइबल स्टडी क्लास में तब्दील हो गया ताकि नए छात्रों को ईसाई धर्म की तरफ़ आकर्षित किया जा सके। मुझे खुशी है कि मैंने उस मुफ्त खाने को हाथ तक नहीं लगाया। बाद में पता चला कि चार्ल्स और एरिन की योजना थी कि वो भारत जाकर ‘प्रेम फैलाएं,’ वही ईसाई प्रेम जिसने न जाने कितने देशों को तबाह किया और करोड़ों मासूम लोगों की जान ली।”
उस रात आकृति इस अनुभव से काफी बेचैन होकर अपने अपार्टमेंट लौटी और उसने अपने भारतीय रूममेट्स को सब कुछ बताया। लेकिन यह सब सुनकर उसके रूममेट्स को कोई हैरानी नहीं हुई। उन्होंने आकृति को बताया, “ऐसी गतिविधियां तो यहां सालों से चली आ रही हैं। ये प्रचारक मुफ्त खाने का लालच देकर कई भारतीय छात्रों को बाइबल स्टडी में फंसा चुके हैं। और इनमें से कुछ तो अब नियमित रूप से उन क्लासों में जाने लगे हैं।”
कदम-कदम पर ‘रीलिजन’ की घेराबंदी
आकृति के लिए सबसे परेशान करने वाली बात यह थी कि धर्मांतरण की कोशिशें सिर्फ चर्चों या कैंपस तक ही सीमित नहीं थीं—बल्कि कदम-कदम पर फैली हुई थीं। आकृति बताती हैं, “आप भले ही पैदल क्रॉसिंग पर वॉक साइन का इंतज़ार कर रहे हों, लेकिन वहां भी अचानक कोई बाइबिल लेकर आपके सामने खड़ा हो जाएगा और धर्म से जुड़े सवाल पूछने लगेगा।”
उन्होंने देखा कि ये प्रचारक अक्सर बड़ी उम्र के लोग होते थे, जो कुछ इस तरह के सवाल करते थे: “क्या तुम उद्धार चाहते हो?” “तुम्हारा धर्म क्या है?” “क्या तुम मानते हो कि यीशु ही उद्धारकर्ता हैं?”
ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आकृति की सलाह है: “अगर आप असहज महसूस करें, तो इन्हें नजरअंदाज़ करना ही सबसे बेहतर होता है और जितनी जल्दी हो सके वहां से निकल जाना चाहिए। लेकिन अगर वे ज़्यादा ज़ोर दें या ज़बरदस्ती करें, तो उन्हें दो टूक जवाब देने में भी कोई बुराई नहीं है।”
लेकिन मिशनरियों के तरीके हमेशा सीधे नहीं होते थे। एक गर्म दोपहर को एक व्यक्ति ने आकृति के घर की घंटी बजाई और पानी मांगा। आकृति ने भोलेपन में उसे अंदर बुला लिया। बैठते ही उसने निजी सवाल पूछने शुरू कर दिए—धर्म, मूल, परिवार इत्यादि। अगले दिन वह दो अन्य लोगों के साथ वापस आया।
अब बात साफ़ हो चुकी थी—वे तीनों मिशनरी थे, जो बाइबिल और यीशु के “प्रेम” पर उपदेश देने लगे। आकृति कहती हैं, “उस वक्त मुझे अपनी नादानी पर गुस्सा आया कि मैं इसे पहले क्यों नहीं समझ पाई।” उन्होंने एक “स्वागत गिफ्ट बास्केट” भी देने की कोशिश की, जिसे आकृति ने ठुकरा दिया। “मैंने उन्हें साफ़ कह दिया कि मैं मुफ्त की चीज़ें नहीं लेती और दरवाज़ा बंद कर दिया।” अगली बार जब वे आए, तो आकृति ने दरवाज़ा ही नहीं खोला।
आकृति की रूममेट्स इस बात से हैरान नहीं थीं। उन्होंने आकृति को चेतावनी दी कि ऐसे इलाकों में मिशनरियों की गतिविधियाँ आम हैं और उनसे दूरी बनाए रखना ही समझदारी है। रूममेट्स ने उसे बताया कि ये प्रचारक कभी दोस्ती के बहाने, कभी डेटिंग के बहाने छात्रों के करीब आते हैं ताकि बाद में उन्हें अपने धर्म में शामिल कर सकें। आकृति याद करती हैं, “एक ट्रक ड्राइवर भी था जो भारतीय गांव से आया था, लेकिन मिशनरियों के साथ मिलकर छात्रों को फंसाने की कोशिश करता था।”
भारतीय छात्रों के लिए आकृति की चेतावनी:
- अपनी अलग पहचान बनाएं: “मैंने चश्मा पहनना शुरू किया, बालों में तेल लगाने लगी, और मेकअप छोड़ दिया ताकि मैं एक पढ़ाकू छात्रा लगूं। इससे लोग मान लेते थे कि मैं सिर्फ पढ़ाई में डूबी रहती हूं।”
- मजबूती से अपनी बात रखें: “अगर कोई आपको ज़बरदस्ती परेशान करे, तो बिना डरे उसे रोकिए। अमेरिका में ऐसे मामलों में सख्त कानून हैं। पुलिस तक बुला सकते हैं।”
- चापलूस लोगों से सावधान रहें: “अगर कोई तारीफों के बहाने नज़दीक आने की कोशिश करे, तो कहें: ‘हमारी संस्कृति में पहले माता-पिता से बात की जाती है।’ ज़्यादातर लोग इसके बाद गायब हो जाते हैं।”
- माता-पिता से सलाह लें: “मैं अपने नए दोस्तों की बात हमेशा अपने माता-पिता से कराती थी। वे तुरंत समझ जाते थे कि कौन सही है और कौन नहीं।”
- सुरक्षा का ध्यान रखें: “कभी अकेले, सुनसान इलाकों में या अजीब समय पर मत जाएं।”
- अपमान का तुरंत विरोध करें: “अगर कोई ‘YOU GUYS’ जैसे शब्दों से नीचा दिखाने की कोशिश करे, तो उनसे पूछें — ‘इससे आपका मतलब क्या है?’ यह सवाल उन्हें चौंका देगा।”
- खुद खाना बनाना सीखें: “भूख वह वजह है जो छात्रों को फ्री खाने की तरफ ले जाती है। खुद खाना बनाना एक आत्मनिर्भरता की निशानी है।”
- मुफ्त चीज़ों से दूर रहें: “फ्री खाना, फ्री लिफ्ट, फ्री नोट्स — सबके पीछे कुछ न कुछ एजेंडा छिपा होता है।”
- अपमान न सहें: “अगर कोई आपके देवी-देवताओं का अपमान करे, तो उसका विरोध करें। मेरी रूममेट ने एक बार ऐसा किया था और मिशनरी वहां से भाग गया था।”
- धर्म से जुड़े रहें: “अपने कुलदेवता की तस्वीर अपने पास रखें। मन में मंत्र जपें — इससे आत्मबल मिलता है जिसे कोई छीन
भाग 2: सांस्कृतिक जिहाद का आक्रामक रूप
टेक्सास यूनिवर्सिटी से 2005 में मास्टर्स डिग्री पूरी करने के बाद आकृति ने अपने करियर की शुरुआत की। लाखों अंतरराष्ट्रीय छात्रों की तरह आकृति का भी यही सपना था कि वह अमेरिका में अपने दम पर एक सम्मानजनक नौकरी पाएगी। शुरुआत हुई Optional Practical Training (OPT) प्रोग्राम से, जिसे आकृति H1B वीज़ा की दिशा में पहला कदम मानती थीं।
पहली नौकरी मिली कैलिफ़ोर्निया की ‘बेल साउथ’ कंपनी में। यह उनका कॉरपोरेट अमेरिका में पहला अनुभव था। लेकिन आकृति को अंदाज़ा नहीं था कि जल्द ही उन्हें एक बिलकुल अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
बेल साउथ में उन्होंने देखा कि फिलिस्तीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए कई मुस्लिम कर्मचारी सपोर्ट-लेवल की नौकरियों में थे। वहीं पहली बार उन्हें यह फर्क साफ़ समझ में आया कि भारतीय और गैर-भारतीय मुस्लिमों के लिए अमेरिका में इमिग्रेशन का अनुभव कितना अलग होता है। आकृति कहती हैं, “इन देशों के नागरिकों को ग्रीन कार्ड बहुत जल्दी मिल जाता है। उन्हें उतनी लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ता जितनी हमें लगती है, कई बार 20-20 साल तक।”
और भी तकलीफ़देह यह था कि कुछ लोग सिस्टम का खुलकर दुरुपयोग कर रहे थे — जैसे फर्जी कम्युनिटी कॉलेज से वीज़ा लेना या अमेरिका में बने रहने के लिए कज़िन से शादी कर लेना। “और वे इसे बहुत गर्व से बताते थे, जैसे कोई बहुत बड़ी जीत हासिल कर ली हो।”
इसके विपरीत, ज़्यादातर भारतीय छात्र मेहनत से पढ़ाई करते हैं, प्रतिष्ठित कॉलेजों से निकलते हैं और योग्यता के आधार पर नौकरी हासिल करते हैं। शायद इसी कारण उन्हें अक्सर जलन और नफ़रत का सामना करना पड़ता है।
2006 में आकृति ने पैसिफ़िक वेस्ट नामक एक टेलीकॉम कंपनी में काम शुरू किया। वह स्वभाव से अंतर्मुखी थीं — अपना काम करतीं, छोटे ब्रेक अकेले लेतीं और अनावश्यक बातचीत से दूर रहतीं।
वहीं उनका सामना दो पाकिस्तानी सेल्समैन से हुआ। “हमारी डिपार्टमेंट अलग थीं, इसलिए कोई कामकाजी संपर्क नहीं था, फिर भी वो कुछ इस तरह पेश आते जैसे हमें कोई पुराना संबंध हो,” आकृति बताती हैं। कुछ समय बाद, एक फिलिस्तीनी सहकर्मी भी उस ग्रुप में शामिल हो गया और आकृति को बार-बार अपने घर बुलाने लगा। वह अक्सर कहता कि उसकी पत्नी बहुत अच्छा खाना बनाती है। आकृति विनम्रता से मना कर देती थीं। लेकिन जब पत्नी के जन्मदिन पार्टी का निमंत्रण दिया गया, तो उन्होंने यह शर्त रखते हुए हां की कि वे अपनी एक हिंदू सहकर्मी को साथ लाएँगी।
पार्टी की शुरुआत सामान्य थी, लेकिन जल्द ही माहौल असहज होने लगा। “वे मेरे धर्म से जुड़ी बातें पूछने लगे — बिंदी क्यों लगाते हैं, बाल छोटे क्यों हैं, हिंदू कितने भगवानों की पूजा करते हैं, जाति व्यवस्था वगैरह।” आकृति ने शांतिपूर्वक जवाब देने की कोशिश की, लेकिन उनके हावभाव में तिरस्कार साफ़ झलक रहा था — कोई आंखें घुमा रहा था, कोई हंस रहा था, तो कोई व्यंग्य से मुस्कुरा रहा था।
बातचीत का स्वर धीरे-धीरे और आक्रामक होता गया। “उन्होंने पूछा कि हिंदू लोग ऐसे लोगों को क्यों डेट करते हैं जिनसे शायद वे शादी ही न करें। मैं कुछ पल के लिए चुप रह गई, फिर कहा, ‘हर किसी को एक ही नज़र से नहीं देखा जा सकता।’” फिर एक और सवाल आया, जिसमें एक एजेंडा छिपा था: “क्या तुम कभी किसी मुस्लिम को डेट करोगी?” आकृति ने जवाब दिया, “मैं ऐसा कोई कदम अपने माता-पिता की मर्ज़ी के बिना नहीं उठाऊंगी, और सच कहूं तो, ना वो इस बात से सहज होंगे, ना मैं।”
लव जिहाद की कोशिशें
जैसे ही खाना परोसा गया, माहौल और भी असहज होता चला गया। “उन्होंने मिडिल ईस्टर्न स्टाइल में एक ही बड़ी थाली में सबके साथ खाने का सुझाव दिया,” आकृति बताती हैं। “मैंने शालीनता से कहा कि मैं अपनी प्लेट में खाना पसंद करती हूं।”
लेकिन इस सरल सी बात पर भी उनका मजाक बनने लगा। “उन्होंने हँसी उड़ाई कि मैं उनके साथ नहीं खा रही हूं।” भोजन के दौरान एक व्यक्ति बोला: “तुम तो बहुत अच्छी मुस्लिम औरत बन सकती हो — तुम शराब नहीं पीतीं, डेटिंग नहीं करतीं, शांत रहती हो।”
आकृति कहती हैं, “मैं समझ नहीं पाई कि वो मज़ाक कर रहा था या मुझे वाकई धर्म बदलने को कह रहा था। फिर उसने तो यहाँ तक कह दिया कि मैं उसी शुक्रवार को उनके साथ मस्जिद चलूं।”
पार्टी के बाद, एक और व्यक्ति — जिसे आकृति जानती तक नहीं थीं — उन्हें डेट पर चलने को कहने लगा। “उसने अपनी अमेरिका की नागरिकता और कमाई की डींगें हांकनी शुरू कीं। मैंने साफ मना किया और वहां से चली गई।”
घबराई हुई आकृति ने उसी रात भारत में अपनी मां को फोन किया और सब कुछ बताया। उनकी मां ने सख्ती से कहा कि उनसे हर तरह का संपर्क खत्म कर दो। आकृति ने वादा किया कि वो उनकी बात मानेगी।
जो मुलाक़ात एक सामान्य डिनर की तरह शुरू हुई थी, वह धर्मांतरण की सुनियोजित कोशिश निकली। इस अनुभव ने आकृति को सिखाया कि कैसे कॉरपोरेट माहौल में भी वैचारिक और धार्मिक एजेंडे छिपे हो सकते हैं।
धर्म बदलो वरना अंजाम भुगतो
ऑफिस में बेवजह की बातचीत से बचने की पूरी कोशिशों के बावजूद, आकृति को लगातार अनचाही बातचीत और दबाव का सामना करना पड़ा। वो बताती हैं, “वो लोग बार-बार मुझे इफ्तार में आने, जुमे की नमाज़ पढ़ने और मस्जिद चलने के लिए कहते रहते थे।” आकृति आगे कहती हैं, “मैंने हमेशा उनके निमंत्रण ठुकरा दिए। बातचीत भी बहुत सीमित कर दी थी — कभी हां, ना, या यूँही चुपचाप सिर हिलाकर।” धीरे-धीरे उन्हें समझ आ गया कि वह उनसे बच रही है।
लेकिन एक पल की मासूमियत भारी पड़ गई। आकृति बताती हैं, “एक सामान्य-सी बातचीत में मैंने बस इतना ही कहा कि मेरा H1B वीज़ा अप्रूव हो गया है और मैं जल्द ही सैन होज़े में AT&T जॉइन करने वाली हूँ, जो कि पैसिफिक वेस्ट की सीधी प्रतिद्वंदी कंपनी थी।” यह सुनते ही एक मुस्लिम सहकर्मी ने यह बात जाकर मैनेजर को बता दी, और जल्द ही आकृति को कंपनी की ओर से कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का हवाला देते हुए कानूनी नोटिस थमा दिया गया।
इसके बाद कई महीनों तक कानूनी लड़ाई चली। आकृति पर NDA (नॉन-डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट) और NCA (नॉन-कम्पीट एग्रीमेंट) क्लॉज़ तोड़ने के झूठे आरोप लगाकर कोर्ट में घसीटा गया, जबकि कैलिफ़ोर्निया कानून के मुताबिक वे क्लॉज़ लागू ही नहीं होते। यह पूरा अनुभव मानसिक और आर्थिक रूप से आकृति के लिए बेहद पीड़ादायक रहा।
“इतना सब होने के बावजूद,” आकृति कहती हैं, “उन मुस्लिम सहकर्मियों में इतनी बेहयाई थी कि मुझसे कहें, ‘अगर तुम हमारी दोस्त होती तो ये सब न होता।’ मतलब साफ़ था — अगर मैं इस्लाम स्वीकार कर लेती या किसी को डेट करने लगती, तो मुझे निशाना नहीं बनाया जाता।” लेकिन इस उत्पीड़न ने आकृति को और भी मजबूत बना दिया। “भगवान की कृपा और माता-पिता की ताकत से मैं डर के आगे झुकने वाली नहीं थी।”
कानूनी कार्रवाई के दौरान माहौल और बदतर होता गया। सहकर्मी ताने मारते, मज़ाक उड़ाते, डराने की कोशिश करते। आकृति कहती हैं, “मैंने पहले कभी इतना अकेलापन महसूस नहीं किया था।” लेकिन जब सब्र का बाँध टूट गया, तो उन्होंने HR में शिकायत करने और उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी। “मैंने पहली बार उनका ही ‘विक्टिम कार्ड’ इस्तेमाल किया — और वो डर के मारे चुप हो गए।”
आख़िरकार आज़ादी
कई महीनों की लड़ाई के बाद अदालत ने आकृति के पक्ष में फैसला सुनाया। यह सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि एक वैचारिक जीत भी थी। “उस घटना ने सिखा दिया कि मैं अब किसी पर आँख बंद कर भरोसा नहीं करूंगी।” आज भी आकृति कभी-कभी ऑनलाइन अपना केस देख लेती हैं, ताकि उसे याद रहे कि उसने क्या झेला और कैसे उभरी।
2006 में आकृति ने AT&T, सैन होज़े में नौकरी शुरू की और जल्द ही एक इंजीनियरिंग टीम की प्रमुख बनीं — जो उस समय की एक दुर्लभ उपलब्धि थी। भारतीय और अमेरिकी सहकर्मियों से सम्मान मिला, लेकिन पाकिस्तानी और बांग्लादेशी पुरुषों में एक तरह की असहजता और ईर्ष्या झलकती थी। “मैंने इस बार शुरुआत से ही दूरी बनाए रखी — लेकिन उनकी जलन साफ दिखती थी,” आकृति बताती हैं।
वह 2009 तक AT&T में रहीं। ग्रीन कार्ड के लिए पात्र होते हुए भी उन्होंने कभी इसके लिए आवेदन नहीं किया। शादी को नागरिकता का रास्ता बनाने का ख्याल भी मन में नहीं आया। “मैं भारत लौट आई और अपने माता-पिता से कहा कि मुंबई के आसपास ही कोई लड़का देखो।”
आकृति मानती हैं कि हर लड़की यह निर्णय नहीं ले पाती। “अमेरिका में कुछ मुस्लिम जानते हैं कि किन लड़कियों को भावनात्मक रूप से फँसाया जा सकता है। वो ग्रीन कार्ड को ‘चारा’ की तरह इस्तेमाल करते हैं।” उन्होंने ऐसे कई परिवारों को देखा जो रोते हुए अपनी बेटियों को वापस आने की विनती कर रहे थे। “कई साल बाद मुझे पता चला कि वही फिलिस्तीनी व्यक्ति अब एक नई मुस्लिम बनी लड़की को डेट कर रहा था। यही उनका तरीका है — दस को फँसाओ, एक तो झाँसे में आ ही जाएगी।”
विदेश में भारतीय युवाओं के लिए आकृति की सलाह:
- माता-पिता से कुछ न छुपाएं। उनके कठोर लगने वाले निर्देश भी उनके प्यार का ही रूप हैं।
- छात्र जीवन में भावनात्मक रूप से कमजोर होना स्वाभाविक है — अजनबियों से ज़्यादा, माता-पिता पर भरोसा करें।
- अपनी सबसे निजी भावनाएं सिर्फ भरोसेमंद लोगों के साथ ही साझा करें।
- आत्मनिर्भर बनें — उधारी या निर्भरता से दूर रहें।
- ज़्यादा बोलने से बचें — खाली समय सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं।
- ज़रूरत से ज़्यादा मीठा बोलने वालों से सावधान रहें।
- बिना भरोसे के किसी के साथ खाना-पीना साझा न करें।
- कोई गिफ्ट लें तो बदले में कुछ दें — उधार से दूर रहें।
- अपने धर्म का मज़ाक उड़ाया जाए तो चुप न रहें।
- सब से अच्छा व्यवहार करें, लेकिन दोस्त सोच-समझकर चुनें।
- अपनी आस्था से कभी न डिगें — इष्टदेव की प्रार्थना रोज़ करें।
निष्कर्ष
आज आकृति एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी और एक स्कूली छात्र के गर्वित माँ हैं। भारत लौटने का फैसला उनके लिए सिर्फ़ निजी नहीं था, बल्कि एक विचारशील नागरिक का निर्णय था। वह स्पष्ट शब्दों में कहती हैं, “अब जो हालात अमेरिका में बन रहे हैं, उन्हें देखते हुए मैं कहूँगी — अपने बच्चों को विदेश भेजना सबसे बड़ी मूर्खता है।” भारत में अवसर भी हैं, और सम्मान के साथ जीने की स्वतंत्रता भी।
Donate to HINDUDVESHA
Our Mission is to explore and expose Hindudvesha through research analysis, education and response.
SUPPORT US